Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/मौसम/CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, अगले एक सप्ताह तक अच्छी बारिश की संभावना
मौसम

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, अगले एक सप्ताह तक अच्छी बारिश की संभावना

Avatar photo
By fourthline.in
June 24, 2025 1 Min Read
0

रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 26 जून से प्रदेशभर में व्यापक बारिश की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है।

CG Weather Update: बीते 24 घंटों में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली। माना में अधिकतम तापमान 34.1°C और पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 22.0°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा और बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं, जिससे अगले दिनों में बारिश तेज होने के संकेत हैं।

रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ में बौछारें

राजधानी रायपुर में आज आकाश मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बिलासपुर और रायगढ़ में भी सोमवार को बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। वहीं बलरामपुर जिले में सबसे अधिक 40 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पिछले छह दिनों में राज्य में 22.69 मिमी औसत बारिश हुई है।

सभी 33 जिलों में यलो अलर्ट, बिजली गिरने का खतरा

मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी 33 जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। आगामी दो दिनों तक मानसून की रफ्तार धीमी रह सकती है, लेकिन इसके बाद एक बार फिर तेज़ बारिश होने के आसार हैं।

Tags:

CG Weather Update Chhattisgarh Monsoon Heavy Rain Forecast Weekly Rain Prediction IMD Weather Alert Rainfall in Chhattisgarh
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Road Accident : तेज रफ्तार कार दीवार से टकराई, तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Next

Iran-Israel ceasefire: ट्रंप ने किया ईरान-इजराइल सीजफायर का ऐलान, खतरा टलते ही बंकर से बाहर निकलने लगे लोग

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
  • BJP Organisation : भाजपा संगठन में किया गया फिर बड़ा बदलाव, कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री, सौदान सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme