Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/Chhattisgarh Mission 2023:  कांग्रेस को आपरेशन लोटस की आशंका, सभी 90 प्रत्याशी पीसीसी में तलब
Uncategorized

Chhattisgarh Mission 2023:  कांग्रेस को आपरेशन लोटस की आशंका, सभी 90 प्रत्याशी पीसीसी में तलब

Avatar photo
By fourthline.in
November 18, 2023 2 Min Read
0

रायपुर। Chhattisgarh Mission 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का खत्म होते ही कांग्रेस को आपरेशन लोटस का डर सताने लगा है। शुक्रवार देर शाम कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सैलजा कुमारी दिल्ली से सीधे रायपुर पहुंची। आज शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अगली सरकार के गठन को लेकर चर्चा हो गई।

Chhattisgarh Mission 2023: आज कांग्रेस भवन में विधानसभा के सभी 90 प्रत्याशियों को तलब कर उनसे पार्टी के प्रदर्शन और चुनाव जीतने की संभावनाओं पर बारी बारी से ​फीडबैक लिया जा रहा है। पीसीसी की प्रभारी कुमारी सैलजा प्रत्याशियों के साथ वन टू वन चर्चा कर रही है। मतदान संपन्न होने के ठीक दूसरे दिन कांग्रेस प्रत्याशियों की इस बैठक के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

Chhattisgarh Mission 2023: कांग्रेस प्रत्याशियों की बैठक के पीछे एक तर्क भी सामने आया है कि शायद पार्टी प्रत्याशियों से फीडबेक लेकर जीत हासिल करने वाली सीटों की संख्या के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। वहीं इस बैठक को लेकर दूसरी राय यह भी है कि, पार्टी भविष्य की रूपरेखा बनाने में जुट गई है।

Chhattisgarh Mission 2023: कहा जा रहा है कि स्पष्ट बहुमत नहीं आने पर पार्टी को ‘आपरेशन लोटस’ से बचाने के लिए इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि कांग्रेस की ओर से इस बार 75 प्लस का नारा दिया गया है, मगर मतदाताओं की खामोशी से कांग्रेस नेतृत्व के कान खड़े कर दिए हैं।

Chhattisgarh Mission 2023: पार्टी के सभी प्रत्याशियों की बैठक के संबंध में राजीव भवन में मौजूद पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि पूरे प्रदेश से कांग्रेस के पक्ष में फीडबैक मिल रहा है। आज की बैठक के बारे में उन्होंने कहा कि, प्रत्याशियों से आगे की रणनीति पर चर्चा की जा रही है। बैज ने ये भी कहा कि, BJP और कांग्रेस में यही अंतर है, हम धान खरीदते हैं और BJP विधायक खरीदने की कोशिश करती है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

शहरों में नया ट्रेंड, लोगों को मतदान में रूचि कम , बिलासपुर में सिर्फ 56 फीसदी मतदान

Next

World Cup cricket 2023: आस्ट्रेलिया छठवीं बार विश्व चैंपियन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme