दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पाटन सदन पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री बघेल एवं उनके परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से उनके परिवारजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक किरण सिंहदेव ने भी स्वर्गीय नंदकुमार बघेल को श्रद्धांजलि दी।

नंदकुमार बघेल का कल रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनका अंतिम संस्कार विदेश से उनकी बेटी के लौटने के बाद कल 10 दिसंबर को किया जाएगा।

Previous article10 दिनों पहले ही बनाए गए थे मंत्री, चुनाव हारे, अब छोड़ना पड़ेगा पद 
Next articleराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में होगा सीधा प्रसारण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here