सूरजपुर। CM Surajpur visit :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सूरजपुर दौरे में संगठनात्मक संवाद और जनकल्याणकारी योजनाओं की ज़मीनी पड़ताल भी की। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं से सीधे संवाद कर संगठन को मजबूती देने का संदेश दिया वहीं आम नागरिकों के घर पहुंचकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति  को नज़दीक से देखा।

वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात

CM Surajpur visit :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनप्रवास के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता आर.के. शुक्ला एवं भीमसेन अग्रवाल के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री शुक्ला के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल के वैवाहिक जीवन के 51 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इसे  संगठन में वरिष्ठ नेताओं के प्रति सम्मान और समन्वय के रूप में देखा जा रहा है।

जिला कोषाध्यक्ष के निवास पर कार्यकर्ताओं से संवाद

CM Surajpur visit : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले के दौरे के दौरान भाजपा जिला कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल के निवास पर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं से आत्मीय चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने श्री अग्रवाल के परिवारजनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा परिवार के साथ बैठकर नाश्ता किया। मुख्यमंत्री का सहज और सरल व्यवहार कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। मुख्यमंत्री ने भटगांव विधानसभा क्षेत्र के चुनगड़ी में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में किया और रविवार सुबह रायपुर रवाना होने से पूर्व श्री अग्रवाल के निवास पहुंचे।

इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भूलन सिंह मरावी, वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी एवं जिला महामंत्री शशिकांत गर्ग उपस्थित रहे।वहीं संदीप अग्रवाल के पिता विजय अग्रवाल एवं परिवारजनों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर सत्यनारायण अग्रवाल, ज्ञानी राम अग्रवाल, लालचंद अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, स्वामी संत सिंह,  दीपक गुप्ता,  राजेश्वर तिवारी,  प्रमोद पायल, संजू सोनी,  शंकर जिंदिया,  पुनीत अग्रवाल,  श्रवण अग्रवाल,  अजय अग्रवाल,  बांके अग्रवाल,  जितेंद्र शर्मा, और संदीप साहू प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

पीएम सूर्यघर योजना का निरीक्षण, सोलर सिस्टम का लिया फीडबैक

CM Surajpur visit : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर विकासखंड के सरना पारा, पर्री निवासी श्रीमती राजकुमारी द्विवेदी के निवास पर पहुंचकर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत स्थापित सोलर सिस्टम का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने छत पर लगे सोलर पैनलों एवं उससे जुड़ी तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और योजना के ज़मीनी क्रियान्वयन को नज़दीक से देखा।इस अवसर पर उन्होंने हितग्राही परिवार से बातचीत कर योजना से मिल रहे आर्थिक एवं पर्यावरणीय लाभों की जानकारी भी प्राप्त की।

पीएम आवास योजना के हितग्राही के घर पहुंचे

CM Surajpur visit :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही कालीचरण के निवास पर पहुंचकर उनके पक्के आवास का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री का अपने घर आने से हितग्राही एवं उनके परिजन भावविभोर थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने  परिवार से आत्मीय बातचीत करते हुए उनकी दिनचर्या, आवश्यकताओं और आवास मिलने के बाद जीवन में आए सकारात्मक बदलावों के बारे में जानकारी ली।

Previous articleCG News : छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया पेंशन निधि नियम, प्रदेश के 4 लाख पेंशनधारियों को मिलेगा बड़ा लाभ
Next articleChhattisgarh Congress : कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर विवाद सतह पर, सूरजपुर में उठी नवनियुक्त अध्यक्षों को बदलने की मांग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here