Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/कलेक्ट्रेट, कंपोजिट बिल्डिंग और जिला न्यायालय आपस में जुड़ेंगे, 78.24 लाख से होगा ओव्हरब्रिज का निर्माण
Uncategorized

कलेक्ट्रेट, कंपोजिट बिल्डिंग और जिला न्यायालय आपस में जुड़ेंगे, 78.24 लाख से होगा ओव्हरब्रिज का निर्माण

Avatar photo
By fourthline.in
March 18, 2023 1 Min Read
0

बिलासपुर । जिला खनिज संस्थान न्यास बिलासपुर की शासी परिषद की शनिवार को मंथन सभा कक्ष में कलेक्टर सौरभ कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में कंपोजिट बिल्डिंग कलेक्ट्रेट और जिला न्यायालय ल को जोड़ने के लिए ओव्हरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 78.24लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई।
इस बैठक में सांसद अरुण साव, बिलासपुर नगर विधायक शैलेष पांडेय, संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, मस्तूरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, कोटा विधायक रेणु जोगी, बेलतरा विधायक रजनीश कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, आयुक्त नगर निगम कुणाल दुदावत शामिल हुए। बैठक में पुराने कंपोजिट बिल्डिंग एवं जिला न्यायालय से कलेक्ट्रेट परिसर को जोड़ने के लिए फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए 78.24 लाख की राशि का अनुमोदन किया गया।

नगर विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि दफ्तरों के लिहाज से यह सबसे संवेदनशील स्थान है। कलेक्टोरेट, जिला न्यायालय, जिला पंचायत, रजिस्ट्री आफिस, पुलिस, नगर निगम सहित 50 से अधिक सरकारी विभागों वाली नई और पुरानी कंपोजिट बिल्डिंग कलेक्टोरेट रोड के आमने-सामने है। कई विभाग एक दूसरे से जुड़े हैं और आवश्यक कार्यों से आने वालों को दिन में कई कई बार रोड क्रास करना मजबूरी होती है।

कलेक्टोरेट, पुरानी और नई कंपोजिट बिल्डिंग और कोर्ट तक आने-जाने के लिए हर दिन हजारों लोगों को सड़क पार करना होता है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है… ऐसे में यहां फुट ओवरब्रिज बनने से समस्या दूर की जा रही है, जिससे आम लोग बेखौफ होकर रोड क्रॉस कर सकेंगे।

Tags:

कलेक्टर सौरभ कुमारछत्तीसगढ़विधायक शैलेष पाण्डेय
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

मोपका गृह निर्माण समिति जमीन मामले की जांच शुरू, भूमाफिया और दलाल होंगे बेनकाब

Next

दलितों, गरीबों की बस्तियों को उजाड़ा जा रहा, अपने वादे भूल गई कांग्रेस सरकार – आप

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG News : CM विष्णु देव साय ने बाढ़ प्रभावित सुकमा का किया हवाई सर्वे,  लिया हालात का जायजा, राहत केंद्रों में पीड़ितों से मिले
  • World rabies day : विश्व रैबीज डे पर गोकुलनगर पशु चिकित्सालय में पशुओं को लगाया गया रैबीज का निःशुल्क टीका
  • New rules to SIM recharge : अब 28 दिन की बजाय 30 दिन की वैलिडिटी, डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ काल रिचार्ज प्लान भी
  • Antirabies Day : एंटी रैबीज डे पर जिला  पशु चिकित्सालय में पालतू पशुओं को लगाया गया मुफ्त टीका
  • Pollution prevention : सर्दियों में प्रदूषण से निपटने दिल्ली सरकार का फैसला,  निर्माण कार्यों पर रोक, पार्किंग शुल्क दोगुना

Editor and chief

Ashok Sharma

Mobile 9826137501 Email.asharma37501@gmail.com

RAJA RAGHURAJ SINGH STADIUM AGRASEN CHOWK LINK ROAD BILASPUR

Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme