Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/राष्ट्रीय/CP Radhakrishnan NDA’s Vice President candident: सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद के एनडीए उम्मीदवार
राष्ट्रीय

CP Radhakrishnan NDA’s Vice President candident: सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद के एनडीए उम्मीदवार

Avatar photo
By fourthline.in
August 17, 2025 1 Min Read
0

नई दिल्ली। CP Radhakrishnan NDA’s Vice President candident: सीपी राधाकृष्णन एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार होंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अहम बैठक के बाद रविवार को ऐलान किया। तमिलनाडु के रहने वाले सी पी राधाकृष्णन इस समय महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं और अतीत में वे झारखंड, पुडुचेरी, तेलंगाना जैसे राज्यों में राज्यपाल की भूमिका निभा चुके हैं।

CP Radhakrishnan NDA’s Vice President candident: बीजेपी संसदीय बोर्ड की रविवार शाम को हुई अहम बैठक के बाद उपराष्ट्रपति पद के नाम का ऐलान किया गया। जेपी नड्डा ने कहा, ”सभी के साथ चर्चा हुई और सुझाव मांगे गए, जिसके बाद तय हुआ कि हमारे उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में सीपी राधाकृष्णनन को हम एनडीए का प्रत्याशी बनाएंगे। इनका जन्म 20 अक्टूबर, 1957 को हुआ।”

CP Radhakrishnan NDA’s Vice President candident: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) संसदीय बोर्ड की बैठक में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी कार्यालय पहुंचे। इसके अलावा संसदीय बोर्ड की बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के शीर्ष नेता भी शामिल हुए।

CP Radhakrishnan NDA’s Vice President candident: सीपी राधाकृष्णन न सिर्फ कई राज्यों के राज्यपाल रहे हैं, बल्कि वे दो बार के पूर्व सांसद भी हैं। उन्होंने 1998 और 1999 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा। साल 1998 के चुनाव में 150,000 से अधिक मतों के अंतर से और 1999 के चुनावों में 55,000 के अंतर से जीत भी हासिल की।

Tags:

CP Radhakrishnan NDA Vice President Candidate Vice President Election 2025 NDA Politics Indian Vice President Race National Politics
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

ECI on vote theft allegation: राहुल गांधी 7 दिनों में दें हलफनामा या देश से मांगें माफी- मुख्य चुनाव आयुक्त

Next

Unruly teacher arrested: नशे में धुत्त शिक्षक का अस्पताल में हंगामा,  स्वास्थ्यकर्मियों ने हाथ-पांव बांधकर किया पुलिस के हवाले

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
  • BJP Organisation : भाजपा संगठन में किया गया फिर बड़ा बदलाव, कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री, सौदान सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • CG JUDO Strike : जूनियर डाक्टरों ने किया ओपीडी बहिष्कार का ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत बेनतीजा
  • Jhiram Ghati Incident : झीरमकांड के दोषियों ने NIA कोर्ट से मिली फांसी की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल की अपील
  • Weather Update: विदाई से पहले ओडिशा , आंध्र में मानसून का कहर, भारी बारिश से कई पुल बहे, बस्तर में स्कूलों में छुट्टी, जगदलपुर से हैदराबाद फ्लाइट कैंसिल
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme