Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/Cyber fraud : कमीशन के लालच में साइबर ठगों को अपने बैंक खाते दिए, खातों 66 लाख का ट्रांजेक्शन, 5 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

Cyber fraud : कमीशन के लालच में साइबर ठगों को अपने बैंक खाते दिए, खातों 66 लाख का ट्रांजेक्शन, 5 गिरफ्तार

Avatar photo
By fourthline.in
August 9, 2026 1 Min Read
0

Cyber fraud :  जांजगीर।  साइबर ठगों को अपने बैंक खाते देने वाले 5 लोगों म्यूल अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लोगों को गिरफ्तार किया है।  कमीशन के लालच में उन्होंने बैंक खाते खुलवाए और मोबाइल नंबर भी दिए।  खातों में 66 लाख रूपए का ट्रांजेक्शन होने का मामला  सामने आया है।

Cyber fraud : साइबर ठगी के लिए बैंक खातों को कमीशन के लालच में उपलब्ध कराने वाले कथित म्यूल अकाउंट नेटवर्क के खिलाफ साइबर थाना जांजगीर-चांपा पुलिस ने ये बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में 5 म्यूल खाता धारकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। साइबर ठगों द्वारा देशभर में 33 साइबर फ्रॉड मामलों में ₹10.18 करोड़ की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है।

Cyber fraud : पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खातों का संबंध देश के अलग-अलग राज्यों में दर्ज 33 साइबर फ्रॉड प्रकरणों से सामने आया है। इन मामलों में कुल करीब 10 करोड़ 18 लाख 19 हजार 809 रुपये की साइबर ठगी की जानकारी मिली है। जांच में यह भी सामने आया कि इन प्रकरणों से संबंधित करीब 66 लाख 557 रुपये की राशि आरोपियों द्वारा उपलब्ध कराए गए म्यूल खातों में ट्रांसफर हुई थी।

Cyber fraud :  साइबर थाना पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने कमीशन के लालच में अपने नाम से बैंक खाते खुलवाए तथा उनके साथ मोबाइल नंबर भी सक्रिय करवाए। इसके बाद इन बैंक खातों और सिम नंबरों को कथित तौर पर साइबर अपराधियों को दे दिया।

Tags:

#CyberFraud #CyberCrime #OnlineFraud #BankAccountFraud #FraudCase #CyberCriminals #FinancialFraud #BankingFraud #CrimeNews #ChhattisgarhNews
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Tantra-mantra for bail : रिश्तेदार की जमानत के लिए चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर श्मशान में तंत्र-मंत्र, पुलिस की जांच जारी

Next

CG MicroCon-2026 : विशेषज्ञों का मत, सूक्ष्मजीवी संक्रमणों से बचाव के लिए मानवता को चाहिए विज्ञान, सतर्कता और जिम्मेदार उपचार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
  • World Heart Day :  वर्ल्ड हार्ट डे पर 29 सितंबर को अपोलो  हास्पिटल्स का “डोंट मिस अ बीट”  हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme