नई दिल्ली। Cyclonic Storm Dana: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ 24 अक्टूबर की देर रात करीब 2 बजे ओडिशा के तट से टकराएगा। दाना 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा तट की तरफ बढ़ रहा है। यह भितरकनिका नेशनल पार्क और धामरा पोर्ट के पास लैंड करेगा। तूफान का सबसे ज्यादा असर ओडिशा और पश्चिम बंगाल पर होगा। 

Cyclonic Storm Dana: भुवनेश्वर मौसम केंद्र के मुताबिक लैंडफॉल प्रोसेस 5 घंटे चलेगी। इस दौरान तूफान 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा के उत्तरी हिस्से से गुजरेगा। दाना के चलते ओडिशा के 14 जिलों के 10 लाख लोगों को शिफ्ट किया गया है। भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम 5 बजे से 25 अक्टूबर सुबह 9 बजे तक 16 घंटे फ्लाइट्स कैंसिल रहेंगी। साउथ ईस्ट रेलवे ने 150, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 198, ईस्टर्न रेलवे ने 190 और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने 14 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। कुल 552 ट्रेनें रद्द की गई हैं।

Cyclonic Storm Dana: ओडिशा ने नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स (NDRF), ओडिशा डिजास्टर रिलीफ फोर्स (ODRF) और फायर ब्रिगेड की 288 टीमें तैनात की हैं। तूफान से प्रभावित 14 जिलों के स्कूल-कॉलेज 25 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। इन जिलों में सभी टूरिज्म पार्क के साथ ओडिशा हाईकोर्ट को भी 25 अक्टूबर तक बंद कर दिया गया है। सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

Previous articleAgricultural Fair: विकसित भारत बनाने में किसानों का योगदान महत्वपूर्ण: विष्णु देव साय
Next articleUnique protest: यमुना के प्रदूषण पर अनोखा विरोध, केजरीवाल, आतिशी के लिए रेड कार्पेट बिछाया 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here