रायगढ़, 15 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वन विभाग ने एक नर हाथी का शव बरामद किया है। वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

धरमजयगढ़ के वन मंडल अधिकारी अभिषेक जोगावत ने बताया कि ग्रामीणों ने खेनताबहारी गांव के जंगल में एक हाथी के शव होने की जानकारी दी तब घटनास्थल के लिए वन विभाग के दल को रवाना किया गया था, बाद में घटनास्थल से एक नर हाथी का शव बरामद किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग ने जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत खेनताबहारी गांव के जंगल में शुक्रवार को एक नर हाथी का शव बरामद किया है।

Previous articleहसदेव की लड़ाई सिर्फ आपकी नहीं हमारी भी-लिसिप्रिया
Next articleहसदेव क्षेत्र में धार्मिक स्थलों का संरक्षण करें, ग्रामीणों पर दर्ज आपराधिक प्रकरण वापस लें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here