नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने 14.2 किलो के घरेलू रसोई सिलेंडर की कीमत 50 की बढ़ोत्तरी की है। अब घरेलू रसोई सिलेंडर की कीमत 1103 रुपए हो गई है। पिछले महीने तक यह कीमत 1050 रुपए प्रति सिलेंडर थी। वहीं 350.50 रुपए की वृद्धि के बाद 19 किलो सिलेंडर की कीमत 2119.50 रुपए हो गई है। बढ़ी कीमतें 1 मार्च से लागू होगी।


बता दें कि इससे पहले जुलाई 2022 के बाद यह पहला मौका है जब घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़े हैं। इसी तरह इस महीने 19 किलो सिलेंडर के दाम में बड़ी वृद्धि हुई है। 1 जनवरी को कमर्शियल स‍िलेंडर की कीमत में 25 रुपये की तेजी आई थी।

Previous articleसरगुजा में बढ़ा हाथियों का आतंक, एक ही दिन हमले की अलग – अलग घटनाओं में 2 की ली जान
Next articleविपक्ष के हंगामे के बीच विधानसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यपाल के खिलाफ सरकार के कोर्ट जाने पर उठाया सवाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here