Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/अपराध/Er. Atul Suicide Case: पत्नी निकिता, सास और साला गिरफ्तार,  उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
अपराध

Er. Atul Suicide Case: पत्नी निकिता, सास और साला गिरफ्तार,  उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Avatar photo
By fourthline.in
December 15, 2024 2 Min Read
0

बेंगलुरु। Er. Atul Suicide Case: 34 वर्षीय एआई इंजीनियर अतुल सुभाष के बहुचर्चित सुसाइड केस में उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा और साले अनुराग को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने निकिता को गुरुग्राम से, जबकि निशा और अनुराग को इलाहाबाद से हिरासत में लिया। इन तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में निकिता के मामा सुशील अभी भी फरार हैं।

Er. Atul Suicide Case: अतुल सुभाष का शव उनके बेंगलुरु स्थित फ्लैट में मिला। घटनास्थल पर पुलिस को 24 पन्नों का सुसाइड नोट और 80 मिनट का वीडियो बरामद हुआ। इन पन्नों में “न्याय बाकी है” वाक्य हर पन्ने की शुरुआत में लिखा गया था। अतुल ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि उनकी शादी 2019 में मैट्रिमोनी वेबसाइट के जरिए निकिता सिंघानिया से हुई थी। 2020 में उनके बेटे का जन्म हुआ, लेकिन इसके बाद से ही पारिवारिक कलह शुरू हो गई। निकिता और उनके परिवार ने अतुल पर बार-बार पैसे देने का दबाव बनाया।

Er. Atul Suicide Case: 2021 में निकिता अपने बेटे को लेकर घर छोड़कर चली गईं और 2022 में अतुल और उनके परिवार पर दहेज उत्पीड़न, क्रूरता और हत्या के आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवा दिए। अतुल का आरोप था कि इन केसों का मकसद केवल ₹3 करोड़ की रकम वसूलना था। सुसाइड नोट में अतुल ने लिखा, न्याय व्यवस्था मेरी समस्याओं को हल करने के बजाय उन्हें बढ़ा रही है। मुझे और मेरे परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा है। अब मेरे जाने के बाद मेरे परिवार को कोई परेशान नहीं करेगा। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि निकिता और उनकी मां ने उन्हें दो बार आत्महत्या के लिए उकसाया।

Er. Atul Suicide Case: अतुल के भाई विकास कुमार ने निकिता, निशा, अनुराग और सुशील पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया। परिवार का कहना है कि बार-बार कोर्ट और पुलिस के चक्कर लगने के कारण अतुल गंभीर मानसिक तनाव में था, जो आत्महत्या का मुख्य कारण बना।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

CG liquor scam: शराब घोटाले में डिस्टलरी संचालकों तक पहुंची ईडी की जांच, आरोपी बनाने विशेष कोर्ट में याचिका दायर

Next

Chhattisgarh police:  अमित शाह ने की छत्तीसगढ़ पुलिस की प्रशंसा, कहा – देश के सबसे बहादुर पुलिस बलों में एक 

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
  • Government accepts Judo’s demand : MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड सरकार ने  ₹15,900 से बढ़ाकर ₹25,000 किया , अक्टूबर से होगा लागू
  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme