जांजगीर-चांपा। FIR against Nagar Panchayat councilor: छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चांपा जिले में सीएम विष्णुदेव साय का महतारी वंदन योजना बंद होने संबंधी फेक वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस  ने शिवरीनारायण नगर पंचायत के पार्षद सागर केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज की है। पार्षद ने महतारी वंदन योजना बंद होने को लेकर सीएम विष्णुदेव साय का एक वीडियो वायरल किया था, जिसे लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने थाने में FIR दर्ज कराई है।

FIR against Nagar Panchayat councilor: कुछ दिनों पहले सीएम विष्णुदेव साय का जनता से सीधी बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें सीएम विष्णुदेव साय आम लोगों से बातचीत करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो में सीएम साय पूछते हैं कि, महतारी वंदन योजना की दो किस्त का पैसा मिल गया ना, जिस पर सामने से जवाब आता है हां मिल गया है। इसके बाद सीएम साय ने कहा, कि तीसरी किस्त भी मिलेगी।

FIR against Nagar Panchayat councilor: वीडियो में सीएम विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि, कांग्रेस के लोग आपको भरमा रहे हैं कि, यह बंद हो जाएगा। उसके भ्रम में नहीं आना है, जब तक आप हम लोगों को सरकार में बैठे रहेंगे तब तक महतारी वंदन का पैसा आता रहेगा। कांग्रेसी ठगरा और लबरा है और महतारी वंदन योजना कभी बंद नहीं होगी। फेंक वीडियो में महतारी वंदन योजना बंद करने का जिक्र करते मुख्यमंत्री को दिखाने का प्रयास किया गया।

Previous articleBig scam in bank: किसानों के खातों से 1.84 करोड़ उड़ाए, एचडीएफसी बैंक के मैनेजर और सहयोगी के खिलाफ मामला दर्ज
Next articleConstable shot himself: आरक्षक ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here