Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/बिलासपुर/Gambling at the Dam कोरी डैम में जुआरियों ने लगाए थे फड़, 22 गिरफ्तार, 7 कारें और साढ़े 3 लाख नकद जब्त 
बिलासपुर

Gambling at the Dam कोरी डैम में जुआरियों ने लगाए थे फड़, 22 गिरफ्तार, 7 कारें और साढ़े 3 लाख नकद जब्त 

Avatar photo
By fourthline.in
July 22, 2024 2 Min Read
0

बिलासपुर। Gambling at the Dam:  शहर से कोटा के कोरी डैम जाकर में जुआ खेल रहे  रहे 22 जुआरियों क गिरफ़्तार किया गया है। देर रात बिलासपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इन्हें गिरफ्तार कर करीब साढ़े तीन लाख रूपए नकद, सात कारें और 22 मोबाइल फोन जब्त किए गए।

Gambling at the Dam: पुलिस के मुताबिक कोटा के कोरी डेम के पास फड़ लगाकर  लाखों  का जुआ होने की सूचना पर कोटा एसडीओपी नूपुर उपाध्याय ने कोटा थाना प्रभारी के साथ दल-बल के साथ दबिश दी। जुआरियों ने अलग-अलग 4 फड़ लगाए थे। पास ही 7 कारें खड़ी थीं। पुलिस को देखकर जुआरी भागने का प्रयास करने लगे,लेकिन पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर जुआरियों को पकड़ लिया। सभी को डैम के पास बने सिंचाई विभाग की बिल्डिंग की बाउंड्री में लाकर एफआईआर दर्ज की गई। मौके पर जुआ खेल रहे 22 जुआरी पकड़े गये सभी फड़ों की तलाशी में जुआरियों से कुल 3 लाख 49,215 रुपये बरामद किए गए । इसके साथ ही 7 कारें और 22 मोबाइल जब्त किए गए हैं। 

Gambling at the Dam: इन जुआरियों में कुछ राजनैतिक पार्टी से जुड़े लोग और व्यापारी शमिल हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए जुआरियों में सुनील यादव चाटींडीह रपटा चौक , श्याम मूर्ति चाटीडीह रामायण चौक, अमित सिंह लक्ष्मीनगर रायपुर, राजेश साहू गोंडपारा कोतवाली बिलासपुर, दिनेश सिंह बँधवापारा सतबहानिया मंदिर, संजीव साहू तखतपुर, महेश कुमार गबेल चांटीडीह, हरिओम साहू खमतराई बिलासपुर, चंद्रप्रकाश मेरावी नागोई तखतपुर, दीपक सोनी अशोक विहार फेज -2 बिलासपुर, अमित पहाड़ी निवासी सकरी बिलासपुर ,अमित भारते निवासी सकरी बिलासपुर , दीपक साहू गोदैया रतनपुर , संदीप मिश्रा निवासी नील पैलेस बिलासपुर , शिवेंद्र प्रताप कौशिक नगोई तखतपुर बिलासपुर, राकेश सिंह दयालबन्द बिलासपुर, सूरज वस्त्रागार अमेरी बिलासपुर, संजय ध्रुव जबड़पारा बिलासपुर, श्रीकान्त तिवारी मंगला बिलासपुर, अकबर ख़ान 33 वर्ष दयालबंद बिलासपुर, जितेश मोर मालखरोदा सक्ती, अर्पित सहगल नारियल कोठी सिविल लाइन बिलासपुर शमिल हैं।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Balodabazar Violence: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के घर पहुंची पुलिस, नहीं मिले तो कर्मचारियों से की पूछताछ 

Next

Monsoon session of the Assembly:  शिक्षकों का पहले होगा युक्तियुक्तकरण, उसके बाद होगी सीधी भर्ती 

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme