Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/Guru Ghasidas-Tamor Pingla Tiger Reserve: गुरु घासीदास- तमोर पिंगला छत्तीसगढ़ का चौथा टाइगर रिजर्व, विष्णुदेव सरकार ने किया अधिसूचित
छत्तीसगढ़

Guru Ghasidas-Tamor Pingla Tiger Reserve: गुरु घासीदास- तमोर पिंगला छत्तीसगढ़ का चौथा टाइगर रिजर्व, विष्णुदेव सरकार ने किया अधिसूचित

Avatar photo
By fourthline.in
August 8, 2024 2 Min Read
0

अम्बिकापुर। Guru Ghasidas-Tamor Pingla Tiger Reserve: छत्तीसगढ़ सरकार ने  गुरुघासीदास – तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व गठित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है एवं इसे टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित कर दिया है। राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

Guru Ghasidas-Tamor Pingla Tiger Reserve: इस टाइगर रिज़र्व के गठन से बाघों की संख्या बढ़ेगी । इस रिजर्व क्षेत्र में बाघों की मौजूदगी का पता चलता रहा है। टाइगर रिज़र्व के रूप में तिमोर पिंगला बाघों का प्राकृतिक आवास बनेगा  और बाघों सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। अब राज्य सरकार इस नए टाइगर रिजर्व को राष्ट्रीय बाघ प्राधिकरण की मंजूरी कितनी जल्दी दिला पाती है, यह महत्वपूर्ण होगा। प्राधिकरण की मंजूरी के बाद रिजर्व में अधिसंरचनाओं के विकास के लिए आर्थिक मदद मिलने लगेगी। टाइगर रिजर्व की क्षेत्रीय विकास में भी बड़ी भूमिका हो सकती है।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा 

Guru Ghasidas-Tamor Pingla Tiger Reserve: टाइगर रिज़र्व के गठन से ईको-पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे। गाईड, पर्यटक वाहन संचालन, और रिसॉर्ट्स के संचालन के साथ-साथ अन्य पर्यटन संबंधित सेवाओं से स्थानीय लोगों को आर्थिक लाभ होगा। राष्ट्रीय प्रोजेक्ट टाइगर ऑथोरिटी से अतिरिक्त बजट प्राप्त होगा, जो क्षेत्र के विकास और आजीविका सुधार के लिए उपयोगी होगा।

देश का तीसरा बड़ा टाइगर रिजर्व होगा 

Guru Ghasidas-Tamor Pingla Tiger Reserve:  गुरुघासीदास – तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व 2829.387 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला देश का तीसरा बड़ा टाइगर रिजर्व होगा। आंध्रप्रदेश का नागार्जुनसागर श्रीसैलम टाइगर रिजर्व 3296.31 वर्ग किमी के साथ देश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है। वहीं, असम का मानस टाइगर रिजर्व 2837.1 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ देश दूसरा बड़ा टाइगर रिजर्व माना जाता है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Maitri Women’s Committee Hariyali Teej:  मैत्री महिला समिति ने हरियाली तीज धूमधाम से मनाई

Next

Paris Olympics: भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू का पेरिस ओलंपिक सफर समाप्त

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme