HC judge appointment:  नई दिल्ली/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के लिए  सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम न तीन वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों को जज बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। कॉलेजियम द्वारा अनुशंसित नामों में कोरबा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष शर्मा, विधि एवं विधायी कार्य विभाग रायपुर की प्रधान सचिव सुषमा सावंत और रायपुर फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश सुधीर कुमार शामिल हैं। ।

HC judge appointment:  तीनों न्यायिक अधिकारियों के पास जिला न्यायपालिका और राज्य विधिक प्रशासन में कार्य करने का लंबा अनुभव है। संतोष शर्मा 9 मई 2025 से कोरबा जिले में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में पदस्थ रहे हैं। वहीं वरिष्ठ अधिकारी सुषमा सावंत 13 अक्टूबर 2025 से रायपुर में राज्य शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में प्रधान सचिव का महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद संभाल रही हैं। तीसरे अनुशंसित अधिकारी सुधीर कुमार 27 मार्च 2025 से रायपुर कुटुंब न्यायालय (फैमिली कोर्ट) में प्रधान न्यायाधीश के रूप में पदस्थ हैं।

HC judge appointment:  बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के इस फैसले का स्वागत किया है। उच्च न्यायालय के प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, कॉलेजियम की सिफारिश अब केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय को भेजी जाएगी। राष्ट्रपति भवन से आधिकारिक स्वीकृति मिलने और वारंट ऑफ अपॉइंटमेंट जारी होने के बाद बिलासपुर हाईकोर्ट में नए न्यायाधीशों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। न्यायविदों का मानना है कि जिला स्तर पर सिविल, क्रिमिनल और फैमिली लॉ में वर्षों तक काम कर चुके जजों की नियुक्ति से अपीलीय मुकदमों की सुनवाई में गुणवत्ता और तेजी आएगी।

Previous articlePolice coruption: आरोपी को पकड़ने के नाम पर पीड़ित से पैसे लेकर हवाई जहाज का किया सफर, कटघोरा TI समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here