सूरजपुर। Honoring senior teachers: डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती  शिक्षक दिवस पर अटल कुंज में भाजपा शहर मंडल द्वारा धूमधाम से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

Honoring senior teachers: भाजपा शहर मंडल सूरजपुर अध्यक्ष अजय अग्रवाल के संयोजन में  आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह के इस आयोजन में मुख्य अतिथि प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री मुरली मनोहर सोनी, जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू, मंडल प्रभारी शशिकांत गर्ग, अरुण राजवाड़े,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र राजवाड़े, दुर्गा शंकर जायसवाल, मोहरसाय सिंह भी मौजूद थे।

Honoring senior teachers: डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन व भारत माता की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद  मंचासीन अतिथियों के स्वागत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।  अतिथियों ने शिक्षकों के सम्मान में अपने विचार रखे।जिसके बाद क्षेत्र के  सेवानिवृत् शिक्षकों को क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी एवं पूर्व नपा अध्यक्ष थलेश्वर साहू ने माल्यार्पण व चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हुए सभी वरिष्ठ शिक्षकगणों का सम्मान किया।  सभी शिक्षकों ने मंच पर अपने-अपने उदगार व्यक्त किए तो वही शिक्षकों ने खुले कंठ से आयोजन की सरहाना करते हुए क्षेत्रीय विधायक सहित आयोजनकर्ता पार्टी के समस्त पदाधिकारियों के इस नेक कार्य की प्रशंसा  की और आशीर्वाद दिया। 

Honoring senior teachers: इस आयोजन में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल (अज्जू), बसंत कुशवाहा, डॉ. एच एन चतुर्वेदी, मंडल मंत्री अरविंद मिश्रा, आनंद सोनी, सतबीर सिंह, अमीरचंद गुप्ता, पार्षद अजय सिंह, पूर्व पार्षद धनसाय सिंह, बिसन तायल, राजू देवांगन, राजेश साहू, अनिता मिश्रा, किसान मोर्चा अध्यक्ष शिवशंकर साहू, भाजयुमो जिला मंत्री संस्कार अग्रवाल, विक्की रवि, संदीप जायसवाल, प्यारे साहू, सतनारायण गुप्ता सहित काफी संख्या में शहर मंडल सूरजपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इन सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

Honoring senior teachers: क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षक टी.आर. द्विवेदी, के.एन. राय, चंद्रशेखर उपाध्याय, दूमन चंद साहू, आर.एस. मिश्रा, गोविंद कुशवाहा, चंद्र दत्त शर्मा, कैलाश यादव, हरिश्चंद्र सोनपाकर रामहित राम साहू, सोमार सिंह, राम अनुज साहू, विक्रम सोनी, रामविलास दुबे, संतोष ठाकुर, श्रीमती अनीमा बनर्जी, काशीराम शांडिल्य, दयानंद चौबे, रामानंद चौबे, प्रवीण तिवारी, रीमुन राम जी, जीपी वर्मा, रामफल साहू, रामअधीन कुशवाहा, जयफल सिंह, हरिहर सिंह, सहित सभी का क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी एवं पूर्व नपा अध्यक्ष थलेश्वर साहू, मुरलीमनोहर सोनी, अजय अग्रवाल सहित उनकी पूरी टीम ने सभी वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान किया।

Previous articleCM Vishnu Dev Camp Office: सीएम कैंप ऑफिस में आधी रात आया ह्वाट्सएप मैसेज, रातोंरात दुरूस्त हो गई गांवों की बिजली आपूर्ति 
Next articleChakradhar Samaroh: रायगढ़ में आज शाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे सांस्कृतिक महाकुंभ चक्रधर समारोह का शुभारंभ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here