भोपाल। Animal Husbandry: मध्य प्रदेश में पहली बार राज्य स्तरीय गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। राजधानी भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए। सीएम ने भगवान गोवर्धन की विशेष पूजा अर्चना कर घोषणा की के गोवंश के पालन पोषण का खर्च सरकार उठाएगी साथ ही गोपालकों को क्रेडिट कार्ड दिए जाएंगे।

Animal Husbandry: गोवर्धन पर्व के सांस्कृतिक और  आर्थिक महत्व पर केन्द्रित इस आयोजन में गोसंस्कृति, परिवेश के प्रदर्शन और स्वास्थ्य आधारित लाभों पर केन्द्रित प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से पंचगव्य उत्पाद, गोशिल्प उत्पाद, कृषि आधारित उत्पाद और दैनिक उपयोग के उत्पाद के आर्थिक महत्व को प्रदर्शित किया गया था। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा की सच्चे अर्थों में किसानों की दिवाली गोवर्धन पूजा के साथ ही मनती है। गाँव की संस्कृति गाय की संस्कृति का अनुभव ही अलग है। वेदों के माध्यम से भी हमें यह शिक्षा मिलती है माँ और गाय हमेशा ही पूज्यनीय है।

Animal Husbandry: सीएम ने कहा की भारत की देशी नस्ल गाय सबसे बेहतर है। डॉ यादव ने कहा की मेरे घर के अंदर का अनुभव बता रहा हूँ..मेरे घर मे मालवी गाय थी, उससे कभी भी दूध निकाल लो.सीएम ने कहा की  गौ वंश में हम तीससे नंबर पर हैं.आने वाले समय में हम नंबर वन पर आएंगे संकल्प कर रहे हैं। दूध उत्पादन पर भी हम बोनस दे रहे है। गौ पालको के लिए हम योजनाएं लाये है.जिन्होंने गाय का शुद्ध घी खाया है, वो कम बीमार  होता है। सीएम ने कहा कि अर्थव्यवस्था के मामले में अगले साल हम जापान को पीछे छोड़ देंगे।

Animal Husbandry: मुख्यमंत्री ने मंच से घोषणा करते हुए कहा की 590 करोड़ का प्रावधान हमने पशुपालन विभाग के लिए किया है। उन्होंने कहा आयुर्वेद की दबाई गाय के घी के बिना होती नहीं है। कोविड के बाद भारत के आयुर्वेद के प्रति दुनिया के देशों का नजरिया बदला है। लक्ष्मीजी के हाथ में कमल का फूल है.2027 से पहले हम दुनिया में तीसरे नम्बर के देश होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा की हर नगरीय निकाय में  गौशाला खोली जाएगी। 5 हजार से 10 हजार क्षमता वाली गौशाला खुलेगी। गाय अब कांजी हाउस में नहीं रहेगी।

Animal Husbandry: कांजी हाउस जेल है हमारी गाय माता कांजी हाउस में नहीं रहेगी। सीएम ने बतया की मप्र में गौ एम्बुलेंस चल रही है। वही गौकशी मामले में 7 साल की सजा का प्रावधान किया है।गौपालकों के लिए क्रेडिट कार्ड बनाए जाएंगे 20 रुपए प्रति गाय मिलने वाला अनुदान 40 रुपए प्रति गाय किया गया है। इससे पहले गौवर्धन पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने  मुख्यमन्त्री से माँग की के गौशाला में बिजली की समस्या से निपटने के लिए सोलर का इस्तेमाल किया जाए।

Previous articleElephants in distress: अचानकमार रिजर्व से सटे जंगल में हाथी शावक की शिकारियों के बिछाए करंट में फंसकर मौत
Next articleDamakheda uproar: दामाखेड़ा मामले में अब तक 16 की गिरफ्तारी, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here