IAS officers get new charge: आधा दर्जन आईएएस अफसरों के प्रभार बदले, कुछ को अतिरिक्त प्रभार
रायपुर। IAS officers get new charge: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के आधार दर्जन सीनियर आईएएस अफसर के प्रभार बदल दिए हैं। इनमें कुछ को मौजूदा जिम्मेदारी के साथ अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
IAS officers get new charge: मंत्रालय से जारी हुए आदेश के अनुसार अब तक खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के विशेष सचिव रहे केडी कुंजाम को अब राजस्व एवं आपदा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है, उन्हें धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग के संचालक मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सोपा गया है। अविनाश चंपावत को सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अंब्लगन पी को खाद्य नागरिक आवृत्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। टोपेश्वर वर्मा अब राजस्व मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है। रमेश कुमार शर्मा को मार्कफेड के प्रबंध संचालक पदस्थ किया गया है। जितेंद्र कुमार शुक्ला को वेयरहाउसिंग कारपोरेशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
देखें आदेश –


