Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/IAS officers return to Chhattisgarh: अमित कटारिया केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे, रजत कुमार और डा. रोहित यादव भी जल्द  लौटेंगे
छत्तीसगढ़

IAS officers return to Chhattisgarh: अमित कटारिया केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे, रजत कुमार और डा. रोहित यादव भी जल्द  लौटेंगे

Avatar photo
By fourthline.in
September 3, 2024 2 Min Read
0

रायपुर। IAS officers return to Chhattisgarh: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति IAS अफसर अमित कटारिया छत्तीसगढ़ लौट गए हैं। उन्होंने मंगलवार को मंत्रालय में ज्वाइनिंग के बाद सीएस अमिताभ जैन से मुलाकात की।  दो दिन बाद IAS रजत कुमार भी ज्वाइन करने वाले हैं। उनके बाद IAS डॉ.रोहित यादव भी लौट रहे हैं।

कटारिया जुलाई 17 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। डॉ. यादव अगस्त 18 से दिल्ली में हैं। रजत कुमार अगस्त 19 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। इन तीनों की वापसी से राज्य प्रशासन को सचिव स्तर के अफसर मिल जाएंगे।

प्रशासनिक फेरबदल जल्द 

IAS officers return to Chhattisgarh: इन अफसरों के आने के फलस्वरूप अगले सप्ताह प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है । इसमें बिलासपुर कमिश्नर से लौटे एन एन एक्का को भी पोस्टिंग दी जाएगी। वे फिलहाल बिना विभाग के पदस्थ किए गए हैं।ऐसे में दो से तीन विभागों के प्रभार सम्हाल रहे अफसर अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो सकते हैं।। वहीं बिलासपुर को पूर्ण कालिक कमिश्नर भी मिल सकता है। आने वाले महीनों में सुबोध सिंह, एलेक्स पॉल मेनन के भी लौटने के संकेत हैं। बीते आठ महीनों में चार आईएएस अफसर राज्य लौट चुके हैं। इनमें एसीएस रिचा शर्मा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, सचिव अविनाश चंपावत और रितु सेन शामिल हैं।

कटारिया होंगे पुरस्कृत 

IAS officers return to Chhattisgarh:  अमित कटारिया, ई-गवर्नेंस पुरस्कार -24 से सम्मानित होने जा रहे हैं। 27वे नेशनल ई गवर्नेंस अवार्ड 3-4 सितंबर को मुंबई में दिए जाएंगे। कटारिया को ग्रामीण विकास विभाग में क्षेत्राधिकारी कार्यस्थल निगरानी और निरीक्षण-प्रबंधन आनलाइन प्रणाली विकसित करने के लिए यह अवार्ड दिया जाएगा। कटारिया ग्रामीण विकास विभाग में संयुक्त सचिव रहे हैं। इस वर्ष देशभर में कुल 16 अफसर सम्मानित किए जाएंगे।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Humanity is ashamed: मंदबुद्धि युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दूर के रिश्तेदारों ने ही दिया घटना को अंजाम

Next

Nandkumar Sai returned to BJP: नंदकुमार साय भाजपा में शामिल, सदस्यता अभियान में हुई घर-वापसी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme