रायपुर। IAS Subodh Kumar Singh: केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे सुबोध कुमार सिंह मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बनाए गए  हैं। 1997 बैच के IAS सुबोध कुमार सिंह पांच साल केंद्र में रहने के बाद छत्तीसगढ़ लौटे हैं।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृहमंत्री अमित शाह से आग्रह कर उन्हें केन्द्रीय  प्रतिनियुक्ति से वापस बुलाया है।

IAS Subodh Kumar Singh: सुबोध कुमार सिंह  उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं । 1997 में  IAS चुने गए तो उनके गांव के आसपास के युवाओं ने उनसे काफी प्रभावित हुए। उन युवाओं में इतना जुनून था कि सुबोध सिंह को अपना आदर्श मानते हुए आधा दर्जन से अधिक युवाओं ने यूपीएससी परीक्षा क्रैक की और IAS बने।

IAS Subodh Kumar Singh: 2005 में उन्हें रायपुर का कलेक्टर बनाया गया। फिर वे बिलासपुर के कलेक्टर बने, बिलासपुर के बाद फिर से रायपुर के कलेक्टर बनाए गए। रायपुर और बिलासपुर में सिटी बस सेवा का संचालन का श्रेय उन्हें जाता है। इसके बाद उन्हें हाउसिंग बोर्ड का कमिश्नर बनाया गया। तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने 2009 में उन्हें अपने सचिवालय बुला लिया जहां वे करीब आठ साल रहे। इस बीच सीएम सचिवालय के कामकाज को तकनीकी से जोड़ने से लेकर जनदर्शन के सिस्टम को पारदर्शी बनाने का श्रेय उन्हें जाता है।

Previous articleCG Assembly: कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े पर FIR, सदन में हंगामा
Next articleMunicipal body elections: नगरीय निकाय चुनाव जनवरी में, आयोग ने चुनाव चिन्ह किए निर्धारित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here