Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/देश/Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए राज्यों में शुरु हुई केंद्रीय बलों की तैनाती, तिथियों की घोषणा जल्द 
देश

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए राज्यों में शुरु हुई केंद्रीय बलों की तैनाती, तिथियों की घोषणा जल्द 

Avatar photo
By fourthline.in
March 1, 2024 1 Min Read
0

नई दिल्ली। Lok Sabha Elections : चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कभी भी कर सकता है, लेकिन इससे पहले राज्यों में केंद्रीय बलों की तैनाती शुरु हो गई। मार्च के पहले हफ्ते में सीएपीएफ की करीब 150 टुकड़ियां राज्य में तैनात हो सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 100 कंपनियां 1 मार्च को पश्चिम बंगाल पहुंच रही हैं। इसके अलावा, 50 और सैन्य टुकड़ियां 7 मार्च को पहुंने वाली हैं।

Lok Sabha Elections : चुनाव आयोग एक अधिकारी ने कहा, पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती शुरू हो चुकी है। वे अभी से अलग-अलग इलाकों में विश्वास बहाली के कदम उठाएंगे। आने वाले दिनों में और भी जवान यहां आने वाले हैं। अधिकारिक सूत्रों की मानें तो बंगाल के हर एक जिले में 3-7 सैन्य टुकड़ियों की तैनाती होगी। कोलकाता में करीब 10 कंपनियां तैनात हो सकती हैं।

Lok Sabha Elections : सीनियर अधिकारी के हवाले से बताया कि बशीरहाट में 5 टुकड़ियां तैनात की जाएंगी। संदेशखाली बशीरहाट जिले में ही आता है, जहां यौन उत्पीड़न और भूमि हड़पने के आरोपों को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। कई स्थानीय टीएमसी नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए हैं।

Lok Sabha Elections: बताया जा रहा है कि 6 कंपनियां पूर्वी मिदनापुर में तैनात की जाएंगी, जिसे भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है। ममता बनर्जी 2021 के विधानसभा चुनाव में पूर्वी मिदनापुर के नंदीग्राम में अधिकारी से हार गई थीं। बता दें कि पूर्वी मिदनापुर को काफी संवेदनशील माना जाता है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Fire i Shopping Mall:  शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, 43 लोग जिन्दा जले, कई झुलसे

Next

CG NEWS : शादी के 48 घंटे के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, दुल्हन सदमे में

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme