• जितेन्द्र यादव राजनांदगांव के नए कलेक्टर

रायपुर।  Major administrative reshuffle:  विष्णु देव सरकार ने राज्य के नए मुख्य सचिव विकसशील के कामकाज संभालने के साथ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में  14 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी  सौंपी गई  है।

Major administrative reshuffle:  जारी आदेश के अनुसार, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वी. पी. तिवारी (1991 बैच) को सेवानिवृत्ति के उपरांत राज्य मानवाधिकार आयोग में सदस्य बनाया गया है। वहीं सुभ्रत साहू (1992 बैच) को सहकारिता विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सोनमणि बोरा (1997 बैच) को आदिम जाति कल्याण विभाग और पिछड़ा वर्ग विभाग के साथ-साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का प्रभार दिया गया है। रोहित यादव (2002 बैच) को ऊर्जा विभाग और पर्यटन विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

Major administrative reshuffle:   इसी तरह मुकेश कुमार संजल (2005 बैच) को वित्त विभाग में पदस्थ किया गया है। अंकित आनंद (2006 बैच) को योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। रवि मित्तल (2016 बैच) को अब मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ किया गया है। फरीहा आलम (2016 बैच) को खाद्य एवं पर्यटन विभाग का प्रभार सौंपा गया है। जितेन्द्र यादव (2019 बैच) को राजनांदगांव का नया कलेक्टर बनाया गया है। लोकेश कुमार (2019 बैच) को आपदा प्रबंधन विभाग का दायित्व सौंपा गया है। राज्य सरकार ने यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने संबंधित सभी अधिकारियों को नए पदस्थापना स्थल पर जल्द से जल्द कार्यभार ग्रहण करने कहा है।

Previous articlePolitical controversy: टीवी पर राहुल गांधी को भाजपा प्रवक्ता ने दी जान से मारने की धमकी,  पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव की तीखी प्रतिक्रिया
Next articleDA Hike: दशहरा से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की दिवाली , सरकार  ने 3 प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here