Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/नए दंड कानून के विरोध में पेट्रोल-डीजल टैंकर ड्राइवर हड़ताल पर, आपूर्ति हो सकती है प्रभावित 
Uncategorized

नए दंड कानून के विरोध में पेट्रोल-डीजल टैंकर ड्राइवर हड़ताल पर, आपूर्ति हो सकती है प्रभावित 

Avatar photo
By fourthline.in
December 30, 2023 1 Min Read
0

रायपुर। हिट एंड रन दुर्घटनाओं के मामले में नए दंडात्मक कानून के हालिया अधिनियम के विरोध में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल टैंकर ट्रक ड्राइवर शनिवार को अचानक हड़ताल पर चले गए। इससे आने वाले तीन दिनों में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी आपूर्ति बाधित होने की आशंका है।

आईओसीएल सह राज्य स्तरीय समन्वयक, तेल उद्योग अमित कुमार ने कहा है कि जिला प्रशासन समस्या के समाधान के लिए आपूर्ति स्थानों को समर्थन देने और बाजार में एलपीजी/पेट्रोल/डीजल की किसी भी अप्रिय कमी को रोकने के लिए संवेदनशील बनाए। यह हड़ताल तत्काल खत्म होने की कोई संभावना नहीं है क्योकि तीन जनवरी तक तो पहले से ही तय है। ऐसे में सोमवार से किल्लत बढ़ सकती है।

यह हड़ताल सोमवार से तीन दिन के लिए होनी थी, लेकिन ड्राइवर शनिवार से ही हड़ताल पर चले गए है। टैंकर ट्रक ड्राइवर, कंडक्टर ने पेट्रोल-डीजल और एलपीजी आपूर्ति स्थानों-आईओसी/बीपीसी लखोली टर्मिनल (रायपुर), आईओसी कोरबा टर्मिनल और बॉटलिंग प्लांट से अचानक हड़ताल पर चले गए है।

कोई भी टैंकर ट्रक इन स्थानों पर रिपोर्टिंग नहीं कर रहा है। ड्राइवर ट्रकों को प्रवेश की अनुमति नहीं दे रहे हैं। इससे छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पंप ड्राई होंगे। आने वाले दिनों में पेट्रोल/डीजल/एलपीजी की आपूर्ति बाधित होगी।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

हमने कहा था भाजपा को वोट देंगे तो अदानी को फायदा होगा, हसदेव में ये दिख रहा – भूपेश

Next

अयोध्या जाकर रामलला के करें दर्शन, आने -जाने का पूरा खर्च उठाएगी छत्तीसगढ़ सरकार 

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme