Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/Mandate Day: जनादेश दिवस पर सीएम साय और प्रदेश अध्यक्ष ने जताया जनता का आभार, कहा- आपके विश्वास पर खरा उतरेंगे
छत्तीसगढ़

Mandate Day: जनादेश दिवस पर सीएम साय और प्रदेश अध्यक्ष ने जताया जनता का आभार, कहा- आपके विश्वास पर खरा उतरेंगे

Avatar photo
By fourthline.in
December 3, 2024 2 Min Read
0

रायपुर। Mandate Day: छत्तीसगढ़ में साय सरकार के कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा होने के अवसर पर आज भाजपा प्रदेशभर में जनादेश दिवस मना रही है। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए सरकार की उपलब्धियों और आगे की योजनाओं पर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Mandate Day: श्री साय सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों का धन्यवाद किया। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने कहा:

प्रिय छत्तीसगढ़वासियों, जय जोहार

आज का दिन हमारे लिए गर्व और कृतज्ञता का प्रतीक है। 3 दिसंबर 2023 का वह स्वर्णिम दिन जब आपने छत्तीसगढ़ के विकास, सुशासन और समृद्धि के लिए भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश दिया। यह जीत आपके विश्वास और आशीर्वाद की विजय थी।

बीते एक वर्ष में हमारी सरकार ने आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए प्रदेश में प्रगति के कई नए आयाम स्थापित किए। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ‘गारंटी’ के तहत किए गए सभी वादों को प्राथमिकता से पूरा किया। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रही है। आगे भी हम आपकी उम्मीदों पर खरा उतरते रहेंगे।

Mandate Day: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने भी इस अवसर पर प्रदेश की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने संदेश में उन्होंने लिखा:

छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता का भाजपा के प्रति विश्वास और आशीर्वाद के लिए सादर आभार एवं हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी के आशीर्वाद एवं अथक परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी ने आज ही के दिन ठीक एक वर्ष पहले विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Interaction with future officers: राज्य प्रशासनिक सेवा के  चयनित अभ्यर्थियों से मुख्यमंत्री ने किया संवाद, कहा- सुशासन लाने में भागीदार बनें

Next

Land demarcation dispute: एक साल में भी नहीं सुलझा सीमांकन विवाद, किसान परेशान

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
  • Government accepts Judo’s demand : MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड सरकार ने  ₹15,900 से बढ़ाकर ₹25,000 किया , अक्टूबर से होगा लागू
  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme