नई दिल्ली। Monsoon reaches Kerala: पिछले एक पखवाड़े से अत्यधिक गर्मी की मार झेल रहा भारत कुछ राहत के लिए मानसून की बारिश का उत्सुकता के बीच अच्छी खबर है। देश में मानसून की एंट्री हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून केरल में प्रवेश कर चुका और वहां झमाझम बारिश हो रही है। मानसून आज पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ गया है।
Monsoon reaches Kerala: भारतीय मौसम विभाग ने कहा था कि, “अगले 24 घंटों के दौरान केरल में मानसून पहुंच जाएगा और इसी अवधि के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं.” अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड और असम में मानूसन 5 जून तक पहुंचने की स्तिथि बनी हुई है। वहीं 20 जून तक मानसून पूरे छत्तीसगढ़ को कवर कर लेगा।
Monsoon reaches Kerala: इस वक्त केरल में मध्यम से भारी से तीव्र वर्षा की गतिविधि जारी है। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, इडुक्की, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर और मलप्पुरम जिलों में अच्छी बारिश हो रही है।

