सूरजपुर की तीनों सीटों पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान
सूरजपुर (fourthline)। जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। अंतिम रूप से जारी मतदान के आंकड़ों के अनुसार विधानसभा क्षेत्र भटगांव में 81.35% मतदान हुआ है। इनसे पुरुष 97252 महिलाएं- 95324 शामिल हैं।विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर में 80.62% जिनमें पुरूष 94499 और महिलाएं 94624 हैं। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र प्रतापपुर में 80.03%
मतदान हुआ है, जिनमें पुरुष-94283 और
महिलाए-90361 शामिल हैं।
