अम्बिकापुर। National Highway: छत्तीसगढ़ और झारखंड को जोड़ने वाले अंबिकापुर-रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग के नवनिर्माण और चौड़ीकरण की प्रक्रिया में तेजी आ गई है। सड़क की जर्जर हालत के कारण यात्रा करना मुश्किल हो गया था, लेकिन अब निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है।
National Highway: राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने पेड़ों की कटाई और स्थानांतरण के लिए 24.7 करोड़ रुपये की राशि वन विभाग को जारी कर दी है। इसके अलावा, जांजगीर-चांपा में क्षतिपूर्ति पौधारोपण के लिए राजस्व भूमि भी प्रदान कर दी गई है। करीब 110 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण के लिए तीन कंपनियों से अनुबंध की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
National Highway: रामानुजगंज और बलरामपुर के बीच पेड़ों की कटाई का कार्य पहले ही शुरू हो चुका है।हालांकि सड़क निर्माण और चौड़ीकरण के लिए पहले ही राशि स्वीकृत हो चुकी थी, लेकिन वन विभाग की मंजूरी (फॉरेस्ट क्लीयरेंस) के अभाव में काम शुरू नहीं हो सका था। अब सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही निर्माण कंपनियों को कार्य सौंप दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़क निर्माण से जुड़ी सभी बाधाओं को जल्द से जल्द दूर किया जाए। अंबिकापुर-रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग का नवनिर्माण बाइपास के साथ तीन चरणों में पूरा किया जाएगा।
तीन चरणों में निर्माण
National Highway: महावीरपुर से रामानुजगंज तक (13.7 किमी): ₹144 करोड़ की स्वीकृति
रजपुरी खुर्द से पाढ़ी तक (49 किमी): ₹397 करोड़ की स्वीकृति
बड़कीम्हरी से रामानुजगंज तक (29.4 किमी): ₹199 करोड़ की स्वीकृति
छत्तीसगढ़-झारखंड को दो मुख्य मार्ग जोड़ते हैं।अंबिकापुर-रामानुजगंज हाईवे: यह मार्ग झारखंड के गढ़वा जिले से होते हुए अन्य शहरों को जोड़ता है। जशपुर-गुमला-रांची मार्ग: यह सड़क झारखंड के गुमला होते हुए रांची को जोड़ती है। इन दोनों मार्गों पर दर्जनों बसें रोजाना संचालित होती हैं, जिससे यातायात का दबाव अधिक रहता है।

