Naugai triple murder case : मनेन्द्रगढ़ । छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सोनहत ब्लॉक के नौगई में हुए खौफनाक तिहरे हत्याकांड मामले के 4 मुख्य आरोपियों ने पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच आत्मसमर्पण कर दिया है, जबकि एक आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।  इस दिल दहला देने वाली वारदात में आत्मसमर्पण करने वाले आरोपी स्थानीय भाजपा नेता बताए जा रहे हैं।

Naugai triple murder case : इस जघन्य हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे चार आरोपियों मनोज त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी और निशांत त्रिपाठी ने आखिरकार पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इस मामले में पुलिस एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। 16 जून की रात नौगई इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक वारदात को अंजाम दिया गया था। यहाँ एक बीजेपी नेता समेत तीन लोगों को उनकी ही कार में जिंदा जला दिया गया था। इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

Naugai triple murder case :  वारदात के तुरंत बाद मुस्तैद हुई कोरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही 4 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया था। ताजा सरेंडर के बाद अब तक इस मामले में कुल 8 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।पुलिस की हिरासत में आ चुके हैं।: सूत्रों और पुलिसिया जांच में यह बात सामने आई है कि इस खौफनाक नरसंहार को अंजाम देने और पकड़े गए आरोपियों में खुद भाजपा के स्थानीय नेता ही शामिल हैं।

अपनों ने ही दिया वारदात को अंजाम

Naugai triple murder case : आपसी रंजिश या किसी बड़े विवाद के चलते अपनों ने ही अपनों को मौत के घाट उतार दिया। कोरिया पुलिस ने कहा कि आरोपियों पर चारों तरफ से शिकंजा कस दिया गया था, जिसके चलते उन्होंने सरेंडर किया है। फरार एक अन्य आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की कड़ाई से पूछताछ जारी है।

Previous articleCongress President Training: आज से कांग्रेस जिलाध्यक्षों का  प्रशिक्षण, सचिन पायलट करेंगे शुरुआत, राहुल गांधी देंगे मार्गदर्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here