Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/अब निमोनिया के कोरोना जैसे हालात, चीन यात्रा पर बैन की तैयारी
Uncategorized

अब निमोनिया के कोरोना जैसे हालात, चीन यात्रा पर बैन की तैयारी

Avatar photo
By fourthline.in
December 2, 2023 2 Min Read
0

नई दिल्ली।  Pneumonia in China : चीन में बच्चों में सांस संबंधी निमोनिया के बढ़ते मामलों ने दुनिया को कोरोना की ही तरह चिंता में डाल दिया है। चीन यात्रा पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी उठने लगी है। अमेरिका में मार्को रुबियो के नेतृत्व में 5 रिपब्लिकन सीनेटरों ने राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन को इसे लेकर शुक्रवार को पत्र लिखा।

Pneumonia in China : रुबियो सीनेट इंटेलिजेंस कमेटी के टॉप रिपब्लिकन मेंबर हैं। उनकी ओर से कहा गया, हमें अमेरिका और चीन के बीच यात्रा पर तुरंत रोक लगा देनी चाहिए, जब तक कि इस नई बीमारी से होने वाले खतरों के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल जाती।

Pneumonia in China : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बच्चों में फैली इस बीमारी को लेकर चीन से अधिक जानकारी मुहैया कराने की अपील की थी। डब्ल्यूएचओ की ओर से बाद में कहा गया कि स्वास्थ्य अधिकारियों को किसी भी असामान्य या नए रोगजनकों का पता नहीं चला है। दूसरी ओर, ताइवान ने भी इसे लेकर अपने नागरिकों को एडवाइजरी जारी की है।

Pneumonia in China : इसमें कहा गया कि बुजुर्गों, युवाओं और कमजोर प्रतिरक्षा वालों को चीन की यात्रा से बचने की जरूरत है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स का कहना है कि यात्रा प्रतिबंध को लेकर व्हाइट हाउस और अमेरिका में चीनी दूतावास की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Pneumonia in China : जनवरी 2020 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन अधिकतर गैर-अमेरिकी नागरिकों के यूएस आने पर रोक लगा दी थी जो पिछले 2 हफ्ते में चीन में थे। कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कदम उठाया गया था।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस, मध्य प्रदेश , राजस्थान में भाजपा  की सरकार, मिजोरम  में किसी को बहुमत नहीं !

Next

मतगणना सवेरे 8 बजे से, सभी तैयारियां पूरी -जिला निर्वाचन अधिकारी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme