सूरजपुर। Office work culture: नगर पालिका परिषद के नव-निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है, जिसके तहत अब प्रतिदिन नगर पालिका के कामकाज की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य न केवल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने के लिए प्रेरित करना है, बल्कि उनमें अनुशासन और राष्ट्रीय चेतना को भी बढ़ावा देना है।
Office work culture: इस नई परंपरा की शुरुआत आज से की गई, जिसमें नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता राजवाड़े, उपाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, पार्षद प्रमोद तायल, सीएमओ प्रभाकर शुक्ला सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के सामूहिक गान के बाद सभी ने अपने कार्यों को पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ प्रारंभ किया।नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता राजवाड़े ने इस निर्णय को एक प्रेरणादायक पहल बताते हुए कहा कि इससे कार्य संस्कृति में बड़ा सुधार आएगा। राष्ट्रगान से नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे सभी कर्मचारी समय पर पहुंचेंगे और नगर की जनता को लाभकारी सेवाएं शीघ्रता से उपलब्ध कराई जाएंगी।
Office work culture: नगर पालिका उपाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रगान न केवल हमें देशभक्ति से जोड़ता है, बल्कि एकजुटता और अनुशासन की भावना भी विकसित करता है। इससे नगर पालिका के कार्यों में और अधिक पारदर्शिता और तेजी आएगी।इस निर्णय का नगर पालिका परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वागत किया और इसे एक सराहनीय कदम बताया। उम्मीद है कि यह पहल नगर पालिका के कामकाज में उल्लेखनीय सुधार लाएगी और नगर के विकास कार्यों को नई दिशा देगी।

