• निरंतर श्रेष्ठ परिणामों से बढ़ा संस्थान पर शहरवासियों का भरोसा
बिलासपुर।  Oxidation Classes :  संभाग की प्रतिष्ठित कोचिंग संस्था ऑक्सिडेशन क्लासेस ने इस वर्ष जेईई मेन 2026 (सेशन-1) में उल्लेखनीय सफलता दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रभावी परिचय दिया है। संस्थान के कई विद्यार्थियों ने 99 से अधिक परसेंटाइल प्राप्त कर बिलासपुर का नाम प्रदेश और देश स्तर पर गौरवान्वित किया है।

Oxidation Classes :  इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों में हरमन सिंह (99.83 परसेंटाइल), ऐश्वर्या सिंह (99.57 परसेंटाइल), उत्कर्ष अवस्थी (99.20 परसेंटाइल), दिव्यांश साहू (99.002 परसेंटाइल) एवं हर्ष पांडे (98.26 परसेंटाइल) शामिल हैं। उल्लेखनीय उपलब्धि यह रही कि संस्थान के 20 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 परसेंटाइल से ऊपर का स्कोर हासिल किया। वहीं हरमन सिंह ने 99.83 परसेंटाइल प्राप्त कर कोचिंग में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले छात्र रहे।इन परिणामों से यह स्पष्ट होता है कि योजनाबद्ध तैयारी, अनुभवी मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास विद्यार्थियों को उच्च स्तर की सफलता तक पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

Oxidation Classes :   संस्थान की यह उपलब्धि केवल एक वर्ष तक सीमित नहीं है। ऑक्सिडेशन क्लासेस से हर वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी आईआईटी एवं एनआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित होते रहे हैं, साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में भी यहां के छात्र लगातार उत्कृष्ट परिणाम दर्ज कराते हैं। इसी निरंतर सफलता के चलते संस्था के प्रति शहरवासियों और अभिभावकों का विश्वास और रुझान लगातार मजबूत हुआ है।

Oxidation Classes :  संस्थान के प्रबंधक अरविंद सर एवं चंदन सर के अनुसार, यहां अध्यापन की प्रमुख विशेषताएं मजबूत अवधारणात्मक स्पष्टता, नियमित टेस्ट सीरीज़ और व्यक्तिगत मेंटरशिप हैं, जिससे प्रत्येक विद्यार्थी की क्षमता को पहचानकर उसे निखारने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। सीपत चौक एवं नेहरू चौक स्थित केंद्रों के माध्यम से ऑक्सिडेशन क्लासेस वर्षों से बिलासपुर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है।जेईई मेन 2026 में प्राप्त इस शानदार सफलता पर शहर के शिक्षाविदों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Previous articleHoli festival :  होलिका दहन के दिन 3 मार्च को चन्द्र ग्रहण और भद्रा का साया,  रंगों की होली 4 मार्च को 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here