जांजगीर-चांपा। Painful incident: जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां तालाब में नहाने गए चार मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चियां और एक बच्चा शामिल हैं, जो अलग-अलग तीन परिवारों से ताल्लुक रखते थे। इनमें दो सगे भाई-बहन थे। इस हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है।

Painful incident: यह हादसा उस समय हुआ जब चार बच्चे, जिनकी उम्र 5 से 8 साल के बीच थी, गांव के पास स्थित एक तालाब में नहाने गए थे। बताया जाता है कि बच्चे खेलते-खेलते तालाब के गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक बच्चों की जान जा चुकी थी।

Painful incident: सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से चारों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकाले गए। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Previous articleProtest against costly electricity : बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का 15 से राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन
Next articleCG High court: बर्खास्त आरक्षक की बहाली के आदेश का पालन नहीं, हाईकोर्ट का एसपी महासमुन्द को अवमानना नोटिस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here