अम्बिकापुर । इन दोनों अंबिकापुर की सुबह कोहरे से ढकी हुई है। बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए निकल रहे हैं। तापमान 7 डिग्री के आसपास है। कई लोगों की सुबह देर से शुरू हो रही है।
इस वर्ष मौसम कुछ बदला बदला सा है। अच्छी और तेज ठंड पड़ने की अनुमान अभी भी लोगों को है।
अभी सरगुजा वाली सर्दी यहां नहीं पड़ी। पहाड़ी इलाकों में तापमान शून्य तक पहुंच जाता रहा है मगर इस साल छह डिग्री से नीचे नहीं पूहुंचा। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि पूरी जनवरी ठंड पड़ सकती है। वैसे भी सुरगुजा में ठंड मार्च तक बनी रहती है। होली के समय भी यहां लोगों को रंगो वाला पानी ठिठुराता है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक कोहरे वाली सुबह बनी रह सकती है।