PHE engineers Transfer: रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग में अधिकारियों की पदस्थापना को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 26 नवंबर 2026 को आदेश जारी कर 43 अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण किया है। जारी आदेश के पहले पृष्ठ में अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंता स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। सभी को नई जगह पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
विभाग की ओर से जारी आदेश में कई अहम पदस्थापनाएं की गई हैं। अधीक्षण अभियंता प्रमोद सिंह कट्लम को मंडल अंबिकापुर से मंडल रायपुर भेजा गया है। वहीं बी.एन. भोयर को कार्यालय प्रमुख अभियंता, नया रायपुर से अधीक्षण अभियंता मंडल अंबिकापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह एस.एन. पाण्डेय को कार्यालय प्रमुख अभियंता, नया रायपुर से अधीक्षण अभियंता मंडल दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है।
देखें आदेश –







