मुंबई। Politics:  एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना नेता और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुति उम्मीदवार शाइना एनसी को इम्पोर्टेड माल कहने पर उद्धव ठाकरे गुट वाले शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत के खिलाफ विवादित बयान देने के आरोप में मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है और उन्हें नामजद आरोपी बनाया है। FIR शाइना की शिकायत पर मुंबई के नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है।

Politics: शुक्रवार को जब अरविंद सावंत से शाइना एनसी के चुनाव लड़ने पर सवाल पूछा गया था, तब उन्होंने इसके जवाब में कहा था कि हमारे यहां चुनाव में इम्पोर्टेड माल नहीं चलता। ओरिजिनल माल चलता है। उनकी हालत देखिए। वह जीवन भर भाजपा में रहीं और अब दूसरी पार्टी में चली गई हैं। यहां ‘इम्पोर्टेड माल’ काम नहीं करता, यहां केवल असली ‘माल’ ही चलता है।

Previous articleBastar Olympics: सीएम विष्णुदेव साय ने बस्तर ओलंपिक 2024 के LOGO और मस्कट का किया अनावरण
Next articleElephants in distress: अचानकमार रिजर्व से सटे जंगल में हाथी शावक की शिकारियों के बिछाए करंट में फंसकर मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here