बिलासपुर । प्रदेश भाजपा ने शहर के पार्टी नेता राकेश तिवारी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। वे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री नियुक्त किए गए हैं। पार्टी में उनकी निरन्तर सक्रियता इनाम मिला है और संगठन में उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वे भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में 3 वर्षों तक संगठन को मजबूत बनाने का कार्य किया।अब उन्हें प्रदेश में मंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। श्री तिवारी भाजपा की राजनीति में वे छात्र राजनीति से आए थे। वे सीएमडी महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे। भाजपा की सक्रिय राजनीति में सन 2001 आए। जिला भाजपा में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली। इसके बाद प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने का काम किया । प्रदेश किसान मोर्चा में मंत्री के रूम में उनके राजनीतिक अनुभव का फायदा संगठन को मिलेगा ।उनकी एक तेजतर्रार नेता के रूप में पहचान पूरे प्रदेश में है । लोरमी क्षेत्र से जनपद सदस्य निर्विरोध चुने गए श्री तिवारी हिंदुत्ववादी नेता की पहचान रखते हैं।