सूरजपुर। Rihand Bridge:  नदी पर पुल  नहीं होने दूरी से लंबी दूरी तय करने के लिए वर्षों  से मजबूर ओड़गी विकासखण्ड के कई गांवों को अब राहत मिलने जा रही है। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देश एवं मार्गदर्शन में ओड़गी विकासखण्ड के ग्राम बिलासपुर मांडर, इरिया, चिकनी, झिलमिली सहित अन्य ग्रामों को सीधे विकासखण्ड मुख्यालय से जोड़ने हेतु रिहन्द नदी पर पुल निर्माण का कार्य प्रगति पर है।

Rihand Bridge :  यह कार्य लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कराया जा रहा है। सेतु निर्माण की गुणवत्ता एवं प्रगति की जांच हेतु डिप्टी कलेक्टर सुनील अग्रवाल ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेतु विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित पुल की कुल लंबाई 240 मीटर, चौड़ाई 8.40 मीटर तथा ऊंचाई लगभग 18 मीटर है। पुल का निर्माण 1014.72 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। इस कार्य के अनुबंधक मेसर्स अशोक कुमार मित्तल हैं।डिप्टी कलेक्टर श्री अग्रवाल ने स्थल पर उपलब्ध मशीनरी, उच्च कुशल श्रमिकों तथा निर्माण सामग्री की उपलब्धता का जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा मानकों की सूक्ष्म जांच की गई। कंक्रीट की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु सीमेंट कंक्रीट क्यूब की सीटीएम मशीन से जांच कर संतोष व्यक्त किया गया।

Rihand Bridge:  सेतु निर्माण विभाग के अधिकारियों ने डिप्टी कलेक्टर को पुल निर्माण की प्रक्रिया, चरणबद्ध कार्यप्रणाली एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। वहीं अनुबंधक के इंजीनियरों द्वारा निर्माण के दौरान आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों से भी अवगत कराया गया। डिप्टी कलेक्टर सुनील अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए पुल निर्माण कार्य को यथासंभव जून 2026 तक पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र आवागमन की सुविधा मिल सके।

Previous articleRoad Accident : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here