नई दिल्ली। Vijya Rahatkar: राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की नई अध्यक्ष के रूप में विजया रहाटकर की नियुक्ति की गई है। रहाटकर, जो 2016 से 2021 तक महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं, को उनके सामाजिक कार्यों में उनके योगदान के लिए इस महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी गई है। साथ ही, अर्चना मजूमदार को आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।
Vijya Rahatkar: राष्ट्रीय महिला आयोग का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना और उनके खिलाफ होने वाले भेदभाव और हिंसा को समाप्त करना है। इसके साथ ही, यह आयोग महिलाओं को सभी क्षेत्रों में समान अवसर प्रदान करने के लिए काम करता है।
देखें आदेश –
