Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/एसईसीएल/SECL CMD Harish Duhan: एसईसीएल के नए सीएमडी हरीश दुहन ने पदभार ग्रहण किया
एसईसीएल

SECL CMD Harish Duhan: एसईसीएल के नए सीएमडी हरीश दुहन ने पदभार ग्रहण किया

Avatar photo
By fourthline.in
March 27, 2025 1 Min Read
0

बिलासपुर। SECL CMD Harish Duhan: एसईसीएल के नए अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हरीश दुहन ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया। एसईसीएल मुख्यालय आगमन पर निदेशक मण्डल, सीवीओ, विभागाध्यक्षों, अधिकारी-कर्मचारियों  द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसईसीएल की सुरक्षा टुकड़ी द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

SECL CMD Harish Duhan: इससे पहले श्री दुहन सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में निदेशक तकनीकी (संचालन) के पद पर कार्यरत थे। वह कोयला खनन क्षेत्र में 34 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखते हैं। उन्होंने अपनी स्नातक उपाधि नागपुर विश्वविद्यालय से माइनिंग इंजीनियरिंग में प्राप्त की। श्री दुहन ने वर्ष 1989 में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड से कोल इंडिया लिमिटेड में अपनी सेवाओं की शुरुआत की। उनके पास फर्स्ट क्लास माइन मैनेजर सर्टिफिकेट तथा प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा की उपाधि भी है। उन्होंने नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की निगाही परियोजना में एरिया जनरल मैनेजर तथा कॉर्पोरेट प्रोजेक्ट प्लानिंग विभाग के महाप्रबंधक के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

SECL CMD Harish Duhan:  श्री दुहन को पर्यावरण-हितैषी फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी परियोजनाओं के कार्यान्वयन, डिजिटलीकरण तथा सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विकास में विशेष अनुभव  है। श्री दुहन के एसईसीएल के सीएमडी पदभार ग्रहण करने के अवसर पर पूरी कंपनी में हर्ष का माहौल है। एसईसीएल परिवार को विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में कंपनी नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी और ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

Tags:

Chhattisgarh NewsCoal IndiaHarish DuhanLeadership ChangeMining SectorNew CMDSECLSECL Management
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Governor Ramen Deka in Surajpur:  राज्यपाल रमेन डेका का जल संरक्षण, जैविक खेती और बाल विवाह उन्मूलन पर जोर

Next

CG excise policy: छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से शराब सस्ती , नई दरें घोषित,  लोकल ब्रांड को प्राथमिकता

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Government accepts Judo’s demand : MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड सरकार ने  ₹15,900 से बढ़ाकर ₹25,000 किया , अक्टूबर से होगा लागू
  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme