Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/बिलासपुर में सीवरेज जी का जंजाल, धर्मजीत और शैलेष पाण्डेय ने विधानसभा में उठाया मामला
Uncategorized

बिलासपुर में सीवरेज जी का जंजाल, धर्मजीत और शैलेष पाण्डेय ने विधानसभा में उठाया मामला

Avatar photo
By fourthline.in
March 13, 2023 2 Min Read
0

रायपुर। बिलासपुर के सीवरेज का मामला छत्तीसगढ़ विधानसभा मे फिर गूंजा। शून्यकाल में विधायक धर्मजीत सिंह, शैलेष पांडेय ने इस मुद्दे को उठाया। दोनों विधायकों ने कहा कि बिलासपुर का सीवरेज जी का जंजाल बन गया है।

आये दिन इस सीवरेज की वजह से दुर्घटनाएं होती रही है। पिछले दिनों ने 17 साल के एक बच्चे की सीवरेज के लिए बनाये गये गड्ढे में डूबकर मौत हो गयी। विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि सीवरेज के लिए जहां-जहां गड्ढे किये गये हैं, वहां सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिये। इस मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई के साथ-साथ कलेक्टर और कमिश्नर को निर्देशित करने की मांग की गयी, कि गड्ढे के आसपास सुरक्षा की उचित व्यवस्था की जाये।

वहीं बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय ने इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पिछले दिनों 17 साल के एक लड़के की मौत पर पीड़ित परिवार को 10 लाख मुआवजा देने की मांग की। शैलेष पांडेय ने कहा कि सीवरेज परियोजना बिलासपुर में पूरी तरह से फेल हो चुकी है। अब तक इसकी टेस्टिंग भी पूरी नहीं हो सकी है।

योजना में जांच की मांग और अधिकारियों और ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने जांच के निर्देश दिये, जिसके बाद मंत्री रविंद्र चौबे ने इस प्रकरण में जांच की घोषणा की। घटना को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने विभागीय मंत्री को मामला संज्ञान में लेने के लिए निर्देशित किया, जिसके बाद संसदीय कार्य मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने जांच की घोषणा की। बता दें कि बिलासपुर के तोरवा में आदित्य वैष्णव नाम के बच्चे की सिवरेज में डूबने से मौत हुई है।

Tags:

छत्तीसगढ़धर्मजीत सिंहशैलेष पाण्डेय
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

अमित शाह 25 को छत्तीसगढ़ आएंगे, जगदलपुर में सीआरपीएफ के स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

Next

छत्तीसगढ़ की धरती ,जिसने राम को भगवान बनाया,पवित्र और पूजनीय – प्रो. चक्रवाल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG News : CM विष्णु देव साय ने बाढ़ प्रभावित सुकमा का किया हवाई सर्वे,  लिया हालात का जायजा, राहत केंद्रों में पीड़ितों से मिले
  • World rabies day : विश्व रैबीज डे पर गोकुलनगर पशु चिकित्सालय में पशुओं को लगाया गया रैबीज का निःशुल्क टीका
  • New rules to SIM recharge : अब 28 दिन की बजाय 30 दिन की वैलिडिटी, डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ काल रिचार्ज प्लान भी
  • Antirabies Day : एंटी रैबीज डे पर जिला  पशु चिकित्सालय में पालतू पशुओं को लगाया गया मुफ्त टीका
  • Pollution prevention : सर्दियों में प्रदूषण से निपटने दिल्ली सरकार का फैसला,  निर्माण कार्यों पर रोक, पार्किंग शुल्क दोगुना

Editor and chief

Ashok Sharma

Mobile 9826137501 Email.asharma37501@gmail.com

RAJA RAGHURAJ SINGH STADIUM AGRASEN CHOWK LINK ROAD BILASPUR

Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme