Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/चरवाहे की गला रेतकर हत्या, मुख्य आरोपी की दुकान पर चला बुलडोजर
Uncategorized

चरवाहे की गला रेतकर हत्या, मुख्य आरोपी की दुकान पर चला बुलडोजर

Avatar photo
By fourthline.in
January 25, 2024 1 Min Read
0

कवर्धा। कवर्धा जिले के लालपुर गांव में चरवाहे साधराम यादव की गला रेत कर हत्या के मामले के मुख्य  आरोपी की दुकान को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया  गया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के जिले में अपराधियों के घर बुलडोजर चलाने की ये पहली बड़ी कार्रवाई है। 

आज 25 जनवरी की सुबह करीब 8 बजे भारी पुलिस बल के साथ नगर पालिका और जिला प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर कवर्धा के बीचपारा स्थित अयाज खान के घर पहुंची और मकान के सामने बनी आटा चक्की दुकान पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया। इससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।कार्रवाई के दौरान एसएसपी अभिषेक पल्लव भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि दुकान अतिक्रमित भूमि पर बनाई गई थी।

कवर्धा शहर से लगे हुए लालपुर में 20 जनवरी की दरम्यानी रात को चरवाहे साधराम यादव (50 साल) की गला रेत कर हत्या के मामले में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश प्रशासन को दिये थे। प्रशासन ने निर्देश मिलने के अगले ही दिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये थे कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो। कार्रवाई इस तरह से सख्त हो ताकि असामाजिक तत्वों के लिए कड़ा संदेश जाए।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

7 आईएएस अधिकारियों के तबादले, अमित कुमार बिलासपुर नगर निगम के नए आयुक्त

Next

कांग्रेस के पूर्व सांसद एवं उद्योगपति नवीन जिंदल अब नहीं लड़ेंगे चुनाव 

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme