रायगढ़ । नगर निगम के वार्ड क्रमांक 27 में हुए उप चुनाव में भाजपा की सरिता ठाकुर ने 266 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। इस वार्ड में कुल 1739 मत पड़े थे। आज हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी सरिता ठाकुर को 865 मत मिले। वही कांग्रेस प्रत्याशी रानी सोनी को 599 वोट मिले। इसी प्रकार निर्दलीय प्रत्याशी योगेश्वरी कुर्रे को 182, बसपा प्रत्याशी प्रेम कुमारी इनोसेंट को 57 तो वही जोगी कांग्रेस प्रत्यशी रोमा राय को मात्र 13 मतों से ही संतोष करना पड़ा। नोटा में भी 6 मत पड़े है। चुनावी वर्ष में हुए इस उप चुनाव में कांग्रेस व भाजपा दोनो की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। खास कर कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। पूर्व में इस वार्ड से कांग्रेस की संजना शर्मा पार्षद निर्वाचित हुई थी। उनके निधन से रिक्त हुई सीट के लिए उप चुनाव हुआ।
रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक सहित कांग्रेस ने भी अपना पूरा दमखम लगाया था। बावजूद इसके कांग्रेस को हार का मुह देखना पड़ा। अपनी जीत पर भाजपा प्रत्याशी सरिता ठाकुर ने इसे जनता की जीत बताया। सरिता ठाकुर ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की और वार्ड के जनता की यह जीत है।