अम्बिकापुर। Statue Unveiling controversy : सरगुजा जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दौरे से ठीक पहले सियासी पारा गरमा गया है। यहां शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के अनावरण को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री के आधिकारिक कार्यक्रम से पहले युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रात के अंधेरे में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतीकात्मक रूप से उसका अनावरण कर दिया, जबकि सीएम इसका लोकार्पण करने वाले हैं।

Statue Unveiling controversy :  युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकल झा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रात में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण कर दिया। विकल झा ने कथित अनावरण से पहले अपना बयान रिकॉर्ड कराया। उसने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन भाजपा नेता स्वर्गीय रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमा के लिए भव्य तैयारी कर रहा है, लेकिन शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा की अनदेखी की जा रही है। युवा कांग्रेस का आरोप है कि नगर निगम शहीद चंद्रशेखर आजाद का अपमान कर रहा है और उनकी प्रतिमा स्थल पर कोई तैयारी नहीं की गई है।

Statue Unveiling controversy : गौरतलब है कि आज सीएम विष्णु देव साय भाजपा नेता स्वर्गीय रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद, दोनों की प्रतिमाओं का अनावरण करने वाले थे। देर रात प्रतिमा का इस तरह अनावरण कर दिए जाने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। आज सुबह अफसर यहां पहुंचे और प्रतिमा को फिर से कवर करवाया। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकल झा, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। बताया जा रहा है कि इस वाकये को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चल रही है।

Previous articleRaipur District Bar Association Election :  रायपुर जिला बार एसोसिएशन चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक, पुरूषों के लिए पद आरक्षण पर विवाद
Next articleNorth India Weather : अप्रैल में फरवरी वाली ठंड: उत्तर भारत में 15 डिग्री तक गिरा पारा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here