Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/राष्ट्रीय/Supreme court verdict: स्ट्रीट डाग स्ट्रीट में ही रहेंगे, सुप्रीम कोर्ट का नसबंदी और टीकाकरण पर जोर
राष्ट्रीय

Supreme court verdict: स्ट्रीट डाग स्ट्रीट में ही रहेंगे, सुप्रीम कोर्ट का नसबंदी और टीकाकरण पर जोर

Avatar photo
By fourthline.in
August 22, 2025 2 Min Read
0

नई दिल्ली। Supreme court verdict:   देशभर में स्ट्रीट डाग को लेकर च कोर्ट ने शुक्रवार को एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ कहा कि आवारा कुत्तों (Stray Dogs) को शेल्टर होम में नहीं भेजा जाएगा। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण के बाद उन्हें उसी क्षेत्र में वापस छोड़ा जाए , जहां से पकड़ा गया था।। इस फैसले से डॉग लवर्स और एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट्स को बड़ी राहत मिली है।

Supreme court verdict:  11 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने आदेश दिया था कि दिल्ली-NCR के आवारा कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम में भेजा जाए। इस आदेश के खिलाफ देशभर में विरोध हुआ। कई जगहों पर एनजीओ और पशुप्रेमियों ने आंदोलन किया और कोर्ट में याचिकाएं दाखिल कीं। इसके बाद 14 अगस्त को जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एन वी अंजारिया की बेंच ने सुनवाई की और फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब कोर्ट ने पुराने आदेश में संशोधन कर नया निर्देश जारी किया है।

Supreme court verdict:  सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि कुत्तों को बिना नसबंदी और टीकाकरण छोड़ा नहीं जाएगा। सिर्फ वही कुत्ते शेल्टर में रहेंगे जो रेबीज से संक्रमित हैं या आक्रामक व्यवहार दिखाते हैं। बाकी सभी को नसबंदी और वैक्सीनेशन के बाद उनके इलाके में ही छोड़ा जाएगा। इसका मकसद यह है कि जनसंख्या नियंत्रण भी हो और पशु अधिकारों की रक्षा भी। फैसले का एक अहम पहलू यह भी है कि अब आवारा कुत्तों को Public Places पर खाना खिलाने की अनुमति नहीं होगी। कोर्ट ने कहा कि कई घटनाएं ऐसी हुई हैं जहां सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को खाना खिलाने से झगड़े और हमले की स्थिति बनी। इसके लिए सभी राज्यों को निर्देश दिया गया है कि कुत्तों के लिए खाना खिलाने की जगह तय की जाए जहां उन्हें सुरक्षित तरीके से भोजन दिया जा सके।

Tags:

SupremeCourtVerdict | StreetDogsIndia | DogSterilization | DogVaccination | StrayDogIssue | SupremeCourtOnDogs StrayDogManagement
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Heroin smuggling in raipur: रायपुर में  57 लाख की हेरोइन बरामद , 2 लड़कियों समेत 6 गिरफ्तार

Next

CG excise fraud: छत्तीसगढ़ में अब फर्जी आबकारी अधिकारी बनकर 7.28 लाख की ठगी, एक गिरफ्तार, दो फरार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
  • BJP Organisation : भाजपा संगठन में किया गया फिर बड़ा बदलाव, कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री, सौदान सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • CG JUDO Strike : जूनियर डाक्टरों ने किया ओपीडी बहिष्कार का ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत बेनतीजा
  • Jhiram Ghati Incident : झीरमकांड के दोषियों ने NIA कोर्ट से मिली फांसी की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल की अपील
  • Weather Update: विदाई से पहले ओडिशा , आंध्र में मानसून का कहर, भारी बारिश से कई पुल बहे, बस्तर में स्कूलों में छुट्टी, जगदलपुर से हैदराबाद फ्लाइट कैंसिल
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme