Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/The wages of weavers increased by 20 percent: बुनकरों की मजदूरी 20 फीसदी बढ़ी, 60 हजारों बुनकरों को मिलेगा लाभ
छत्तीसगढ़

The wages of weavers increased by 20 percent: बुनकरों की मजदूरी 20 फीसदी बढ़ी, 60 हजारों बुनकरों को मिलेगा लाभ

Avatar photo
By fourthline.in
August 7, 2024 2 Min Read
0

•बुनकर संवाद में उद्योग, वाणिज्य एवं श्रममंत्री लखनलाल देवांगन ने की घोषणा 

•उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा-5 साल में कांग्रेस किसानों को नहीं दे सकी बोनस, भाजपा ने 12 दिन में दिया 

रायपुर। The wages of weavers increased by 20 percent: भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर आयोजित बुनकर संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव, प्रदेश महामंत्री संगठन  पवन साय , वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन अतिथि के रुप में शामिल हुए। बुनकर संवाद में प्रदेश भर के बुनकर पहुंचे थे।। इस अवसर पर प्रदेश के वाणिज्य  उद्योग और श्रम मंत्री श्री देवांगन बताया कि मुख्यमंत्री श्विष्णुदेव साय ने बुनकरों की मजदूरी में 20 फीसदी की वृद्धि की है, जो आज से प्रभावशील हो गई है। इससे बुनाई कार्य में लगे 60 हजार से अधिक बुनकर परिवार को सीधे तौर पर लाभ होगा। 

The wages of weavers increased by 20 percent: मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि बुनकर विशेष तौर पर देवांगन समाज की श्रम शक्ति और ज्ञान शक्ति आज पूरे देश के साथ –साथ विदेशों में विख्यात है। उन्होंने कहा की बीते 5 साल में बुनकरों को बहुत अहित हुआ, लेकिन अब भाजपा की विष्णुदेव सरकार में बुनकरों को हरसंभव मदद की जाएगी। आज इसकी शुरुआत हो रही है। देवांगन समाज आज संगठित समाज है और सभी मिलकर अपने क्षेत्र, समाज के किए कार्य कर रहे हैं।

The wages of weavers increased by 20 percent:अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा की आज ऐतिहासिक दिन है, जब बुनकरों के मजदूरी में 20 फीसदी का इजाफा किया जा रहा है। विष्णुदेव की सरकार हर वादे पूरी कर रही है। कांग्रेस की सरकार किसानों को बोनस 5 साल में नहीं दे सकी, लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही सिर्फ 12 दिन में ही बोनस की राशि जारी कर दी गई। श्री साव ने कहा की ईमानदार और मेहनती देवांगन समाज आज तेज गति से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन श्री पवन साय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम में भाजपा के बुनकर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, रामगोपाल देवांगन, ओम प्रकाश देवांगन, कमल देवांगन, श्रीमती पदमा देवांगन, प्रदीप देवांगन, महेश देवांगन समेत अधिक संख्या में बुनकर प्रकोष्ठ के पदाधिकरी उपस्थित थे।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Sanjeev Kansal Chief Engineer in charge of DSPM:  संजीव कंसल डीएसपीएम के प्रभारी मुख्य अभियंता बने, फेडरेशन ने दी बधाई

Next

Maitri Women’s Committee Hariyali Teej:  मैत्री महिला समिति ने हरियाली तीज धूमधाम से मनाई

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme