Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/सूरजपुर/Tribal pride day: जनजातीय समाज छत्तीसगढ़ राज्य का धरोहर – दयालदास 
सूरजपुर

Tribal pride day: जनजातीय समाज छत्तीसगढ़ राज्य का धरोहर – दयालदास 

Avatar photo
By fourthline.in
November 15, 2024 4 Min Read
0

•विधायक भूलन सिंह ने जनजातीय समाज की अच्छी शिक्षा पर दिया जोर 

•जनजातीय गौरव दिवस पर पारंपरिक लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति 

सूरजपुर।Tribal pride day: राज्य के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री एवं सूरजपुर जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक प्रेमनगर भूलन सिंह मरावी की अध्यक्षता में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इसका उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा और  देश के जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का सम्मान करना है। समारोह में लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। 

Tribal pride day: समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में जमुई बिहार में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का लाइव प्रदर्शन भी किया गया। इस मौके  पर मंत्री दयाल दास बघेल ने  लोगों को जनजातीय गौरव दिवस और गुरुनानक जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा करके जनजातीय समुदाय का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने जनजातीय समाज की उत्थान  के लिए 6600 करोड़ की राशि जारी करने पर बहुत बहुत धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी ने मातृभूमि के गौरव और सम्मान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। 

Tribal pride day: श्री बघेल ने जनजातीय समाज को छत्तीसगढ़ का धरोहर बताते हुए इसके निरंतर विकास की बात कही। उन्होंने कहा जनजातीय समाज की अपनी एक अलग पहचान है। उनका रहन-सहन उनकी संस्कृति अपने आप में प्रेरणास्पद है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन कला, संस्कृति, परंपरा और देश की रक्षा के लिए प्राणों का न्यौछावर करने वाले जनजातीय समाज के महापुरूषों को नमन करने का अवसर है। यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है । इस अवसर पर उन्होंने शानदार मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करने वाले कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को 25 हजार, आत्मानंद विद्यालय सूरजपुर के विद्यार्थियों के 25 हजार और शिक्षा परिसर सूरजपुर के विद्यार्थियों को 50 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

Tribal pride day: विधायक प्रेमनगर भूलन सिंह मरावी ने सभा को संबोधित करते हुए सभी को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जनजातीय वर्ग का समाज के विकास में योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिरसा मुंडा के नाम से विशेष ग्राम सभा का आयोजन भी किया जा रहा है। रानी दुर्गावती, बिरसा मुंडा जैसे वीर जनजातीय नायकों  ने समाज के विकास में और अत्याचार के खिलाफ जो लड़ाई लड़ी है उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए । उन्होंने जनजातीय समाज को कहा कि आप सभी बेहतर से बेहतर शिक्षा लें और समाज के विकास में अपना योगदान दें। 

Tribal pride day: संभागायुक्त जी आर चुरेंद्र ने जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनजातीय समाज के इतिहास के वीर नायकों से सीख लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष के सभी जनजातीय लोगों का यह संदेश रहा है कि पूरा विश्व हमारा परिवार है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज से प्रेरणा लेते हुए हमें कर्म ही धर्म है और वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को आत्मसात करना चाहिए। जनजातीय समाज की जीवन शैली से हमें सीखना होगा तभी हम आज के भाग दौड़ भरे जीवन में बेहतर रूप में जीवन यापन कर सकते हैं। कलेक्टर एस. जयवर्धन ने सभा को संबोधित करते हुए सभी को जनजातीय गौरव दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

Tribal pride day: जनजातीय गौरव समाज के अध्यक्ष  इंद्र भगत ने भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय वीर नायकों के जीवन संघर्ष से परिचय कराते हुए जनजातीय समाज को उनका अनुसरण करने के लिए कहा। पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा ने सभा को संबोधित करते हुए सभी को जनजातीय गौरव दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर विभिन्न जनजातीय समाज के प्रमुखों को समाज के विकास में योगदान देने के कारण मुख्य अतिथि दयालदास बघेल द्वारा प्रोत्साहित करते हुए शाल और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। साथ ही 10वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जनजातीय समाज के विद्यार्थियों को भी सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।कार्यक्रम के इस अवसर पर  विधायक प्रतापपुर श्रीमती शकुंतला पोर्ते, अध्यक्ष जिला  पंचायत राजकुमारी मरावी, अध्यक्ष नगर पालिका के के अग्रवाल,पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, डीएफओ पंकज कमल, जिलापंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू , अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर सहित जिला स्तरीय अधिकारी, भीमसेन अग्रवाल,बाबूलाल अग्रवाल, संत सिंह ,शंकर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण , जनजातीय गौरव समाज के अध्यक्ष इंद्र भगत,दिनेश सिंह गोंड समाज के अध्यक्ष और जनजातीय महिला समाज की अध्यक्ष पुष्पा सिंह उपस्थित थे।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Most wanted female Naxalite surrenders:   झीरम घाटी कांड में शामिल 20 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण 

Next

Gurunanak jayanti: गुरुनानकदेव ने दिया समतामूलक समाज के निर्माण का संदेश : साय

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
  • Government accepts Judo’s demand : MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड सरकार ने  ₹15,900 से बढ़ाकर ₹25,000 किया , अक्टूबर से होगा लागू
  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme