Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/Two juvenile delinquents absconded: बाल संप्रेक्षण से  दो अपचारी बालक फरार, खोजबीन जारी
छत्तीसगढ़

Two juvenile delinquents absconded: बाल संप्रेक्षण से  दो अपचारी बालक फरार, खोजबीन जारी

Avatar photo
By fourthline.in
July 22, 2024 2 Min Read
0

कोरबा।Two juvenile delinquents absconded:  जिले के शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह से आज सोमवार सुबह दो अपचारी बालक शौचालय के दीवार फांदकर फरार हो गए। घटना के बाद स्टाफ में हड़कंप मच गया। फरार हुए नाबालिगों में से एक कटघोरा और दूसरा पाली थाने में अनाचार के मामले में पकड़ा गया था। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने बाल गृह में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Two juvenile delinquents absconded: घटना से कुछ घंटे पहले ही महिला और बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश ने बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया था। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कुछ ही घंटों बाद नाबालिगों के फरार होने से इन व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। बताया जाता है कि दोनों नाबालिगों को सिविल लाइन थाना अंतर्गत रिसदी चौक बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया था। रविवार रात को भोजन के बाद बाल गृह को बंद कर दिया गया था और दोनों बालक भी अपने बिस्तर पर सोने चले गए थे।

Two juvenile delinquents absconded: सोमवार सुबह वे शौच के बहाने बाल संप्रेक्षण गृह के पीछे हिस्से में पहुंचे और शौचालय की दीवार के सहारे कूदकर फरार हो गए। घटना के कुछ ही समय पहले सुरक्षा में तैनात नगर सैनिक संतोष केवट राउंड लगाकर मुख्य द्वार पर बैठा था। बालकों के फरार होने की जानकारी तब लगी जब वे काफी देर तक कमरे में नहीं पहुंचे। इस खबर के फैलते ही हड़कंप मच गया और इसकी सूचना बालकों के परिजनों को दी गई। परिजनों को बालकों के घर पहुंचने पर तत्काल सूचित करने को कहा गया है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Uttar Pradesh Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा मार्ग की दुकानों पर नेमप्लेट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, तीन राज्यों को झटका

Next

Vidhansabha mansoon session: बलौदा बाजार आगजनी को लेकर सदन में  भारी हंगामा, पूरा विपक्ष  निलंबित, कार्रवाई कल तक के लिए स्थगित

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme