रायपुर । Vice chancellor appointment : राज्यपाल एवं कुलाधिपति द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर और शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ में नए कुलपतियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
Vice chancellor appointment : राजभवन के आदेश के अनुसार शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ के कुलपति पद पर प्रोफेसर विनय चौहान की नियुक्ति की गई है। वे वर्तमान में जम्मू विश्वविद्यालय के बिजनेस स्कूल के डायरेक्टर हैं। प्रोफेसर चौहान को उनके शैक्षणिक अनुभव और प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Vice chancellor appointment : वहीं अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के कुलपति पद पर प्रोफेसर डॉ. ललित कुमार पटेरिया की नियुक्ति की गई है। वे वर्तमान में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्यरत थे और अब उन्हें बिलासपुर विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।










