Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/गुजरात में भीड़ के हमले में जान गंवाने वाला श्रमिक वाड्रफनगर का , परिवार के लोग शव लेने निकले
Uncategorized

गुजरात में भीड़ के हमले में जान गंवाने वाला श्रमिक वाड्रफनगर का , परिवार के लोग शव लेने निकले

Avatar photo
By fourthline.in
March 22, 2023 2 Min Read
0

वाड्रफनगर । गुजरात के खेड़ा जिले के महमदवाद तालुका के सुंधा-वांसोल गांव में भीड़ के हमले में जान गंवाने वाला श्रमिक रामकेश्वर खैरवार (30 वर्ष ) बलरामपुर – रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर ब्लाक के हरिगंवा का रहने वाला था। उसके परिवार के लोग घटना की खबर पाकर गुजरात के लिए रवाना हो गए हैं। परिवार को शासन- प्रशासन से किसी मदद की कोई जानकारी नहीं है।
घटना सोमवार की है जब गुजरात के गांव में भीड़ के हमले में रामकेश्वर खैरवार की जान चली गई। बुधवार शाम तक किसी को यहां तक कि बलरामपुर पुलिस को भी कोई जानकारी नहीं थी। मीडिया में खबर आने के बाद पुलिस ने श्रमिक रामकेश्वर खैरवार के बारे में पता करने की कोशिश की। पता चला कि वह वाड्रफनगर ब्लॉक के हरिगंवा का रहने वाला था। इसी ब्लांक के मढ़ना गांव में उसकी ससुराल है। उसने ससुराल में ही अपना घर बनवा लिया था। पत्नी और तीन बच्चों के साथ वह इसी गांव में रहता था।

16 मार्च को वह घर से गुजरात के लिए निकला था। वह पहले भी वहां जाकर मेट्रो रेल के काम में मजदूरी कर चुका था। उसकी मजदूरी के करीब ढाई हजार रुपए बकाया थे, जिसे लेने वहां गया था। बताया जा रहा है कि मजदूरी के रूपए ठेकेदार से लेने के बाद वह घर लौटने की तैयारी में था कि भीड़ के हमले का शिकार हो गया। वह गुजराती नहीं जानता था और भीड़ ने बाहरी और चोर समझकर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई।
इस घटना ने रोजी- रोटी की तलाश में घरबार छोड़कर दूसरे प्रदेशों में जाने वाले लोगों की खैर- खबर रखने की व्यवस्था पर एक बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। मीडिया में खबर आने के बाद जब प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों से घटना और श्रमिक के परिवार के बारे में जानने की कोशिश की गई तो पता चला उसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। मीडिया की खबर के बाद उसके परिवार की सुध लेने की कोशिश की गई तब चला कि उसके परिवार के लोग उसका शव लाने गुजरात निकल गए हैं।

Tags:

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहूछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

बिलासपुर की भावनाओं पर कुठाराघात, बिलासपुर – इंदौर उड़ान 26 से हो जाएगी बंद

Next

मानहानि मामले में राहुल गांधी को 2 साल की सजा, उसी कोर्ट ने दी 30 दिनों की जमानत

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG News : CM विष्णु देव साय ने बाढ़ प्रभावित सुकमा का किया हवाई सर्वे,  लिया हालात का जायजा, राहत केंद्रों में पीड़ितों से मिले
  • World rabies day : विश्व रैबीज डे पर गोकुलनगर पशु चिकित्सालय में पशुओं को लगाया गया रैबीज का निःशुल्क टीका
  • New rules to SIM recharge : अब 28 दिन की बजाय 30 दिन की वैलिडिटी, डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ काल रिचार्ज प्लान भी
  • Antirabies Day : एंटी रैबीज डे पर जिला  पशु चिकित्सालय में पालतू पशुओं को लगाया गया मुफ्त टीका
  • Pollution prevention : सर्दियों में प्रदूषण से निपटने दिल्ली सरकार का फैसला,  निर्माण कार्यों पर रोक, पार्किंग शुल्क दोगुना
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme