World Pneumonia Day : बिलासपुर। बिलासपुर एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों नवजात शिशुओं में निमोनिया की शिकायत ज्यादा है । ठंड की दस्तक के साथ ही बिलासपुर एवं आसपास निमोनिया के मरीज बढ़ने लगते हैं। इन दिनों सिम्स और जिला अस्पताल में कुल 16 मरीज है़। नवजात शिशुओं में निमोनिया की शिकायत ज्यादा हो रही है , जिनका विशेष कक्ष में रखकर उपचार किया जा रहा है ।
नवजातों कै ठंड से बचाएं
शिशु रोग विशेषज्ञ एके मेहता बताते हैं ग्रामीण क्षेत्र से आए दंपतियों के बच्चे जन्म के तुरंत बाद निमोनिया से पीड़ित हो जाते हैं जिन्हें विशेष देखभाल की जरूरत होती है। विश्व निमोनिया दिवस (World Pneumonia Day) हर साल 12 नवंबर को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2009 में हुई थी। निमोनिया एक गंभीर श्वसन संक्रमण है। इस दिन का मुख्य मकसद लोगों में इसके लक्षणों, बचाव, टीकाकरण (Vaccination) और समय पर इलाज के प्रति जागरूकता फैलाना है।
उपचार के नए उपाय हों सुलभ
बिलासपुर के ई एन टी विशेषज्ञ डॉक्टर पाठक के अनुसार वर्ष 2026 की थीम “A New Era of Pneumonia Control” रखी गई है, जिसका उद्देश्य निमोनिया की रोकथाम और उपचार के नए उपायों को और सुलभ बनाना है।्डॉ. लखन सिंह के अनुसार
निमोनिया फेफड़ों में होने वाला एक संक्रमण है जिसमें फेफड़ों की छोटी थैलियों (अल्वीओली) में मवाद या तरल पदार्थ भर जाता है, जिससे सांस लेने में कठिनाई होती है। यह बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है।
2023 में 1000 बच्चों की हुई थी मौत
कोरोना काल के बाद 2023 का साल बिलासपुर के लिए बहुत बुरा रहा था । उस वक्त बिलासपुर में निमोनिया से 582 मरीज पीड़ित थे। उसी महीने जगदलपुर में बच्चों में निमोनिया के मामलों में अचानक बढ़ोतरी की खबर थी। छत्तीसगढ़ में 2022 से 2023 तक पूरे राज्य में 5 साल से कम उम्र के लगभग 1,000 बच्चों की निमोनिया से मौत आधिकारिक रूप पर दर्ज हुई थी। बिलासपुर ग्रामीण क्षेत्रो में 2023:में 72 गांव में श्वास ऐप से बुखार और सांस के लक्षण वाले 12,811 लोगों की जांच हुई थी।
ठंड में बढ़ जाता है निमोनिया का संक्रमण
डा. के के श्रीवास्तव बताते है निमोनिया फेफड़ों का तीव्र सांस संक्रमण है, जो अक्सर विषाणु या जीवाणु से होता है। स्वस्थ व्यक्ति के फेफड़ों की छोटी थैलियां, वायुकोष, हवा से भरती हैं। निमोनिया में ये मवाद और तरल से भर जाती हैं, जिससे सांस लेना दर्दनाक होता है और ऑक्सीजन कम मिलती है। बिलासपुर मे सितंबर 2023से 2025 तक अस्पताल में 42 मरीज गंभीर नवंबर में 112, दिसंबर में 112, जनवरी में 133 और फरवरी में लगभग 140 बच्चे भर्ती हुए। इनमें से 15 प्रतिशत मामलों में बच्चों को निमोनिया हुआ, यानी चार महीने में लगभग 75 बच्चे। उसी दौरान हर तीसरे दिन 5 से 7 नए निमोनिया के मरीज भर्ती हो रहे थे। बिलासपुर में ठंड बढ़ते ही इसके मरीज बढ़ते हैं । सिम्स व जिला अस्पताल में इसके लिए सारी व्यवस्थाएं पहले से कर ली गई हैं ।



